फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police from three police stations raided half a dozen houses in Puranpur

Pilibhit News: तीन थानों की पुलिस ने पूरनपुर के आधा दर्जन घरों में दी दबिश

Wed, 30 Aug 2023 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 30 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police from three police stations raided half a dozen houses in Puranpur
पूरनपुर। रेलवे लाइन किनारे संरक्षित पशु के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने राष्ट्रीय योगी सेना के जिला उपाध्यक्ष जायसवाल कॉलोनी निवासी गनेश चंद्र सत्यबली की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंगलवार रात तीन थानों की पुलिस ने आरोपियों की तलाश में मोहल्ला कुरैशियान के करीब आधा दर्जन घरों में दबिश दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जायसवाल कॉलोनी निवासी गनेश चंद्र सत्यबली ने बताया कि रेलवे लाइन किनारे वनकिया के पास उनकी जमीन है। मंगलवार को वह खेत पर गए तो रेल लाइन किनारे संरक्षित पशु के अवशेष पड़े मिले। मांस तस्कर संरक्षित पशु को काटकर अवशेष वहां फेंक गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष दफन करा दिए थे। कोतवाली पुलिस ने गनेश की ओर से अज्ञात के खिलाफ संरक्षित पशु की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मंगलवार रात आरोपियों की की तलाश में कोतवाली पुलिस के साथ घुंघचाई और माधोटांडा पुलिस ने संयुक्त रूप से मोहल्ला कुरैशियान लाइनपार में आधा दर्जन घरों में दबिश दी। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मांस बेचने वालों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed