फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police from the state Congress Government effigy China

पुलिस ने कांग्रेसियों से प्रदेश सरकार का पुतला छीना

Tue, 25 Aug 2015 11:35 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 25 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Police from the state Congress Government effigy China
कांग्रेसियों ने लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे कांग्रेसियों से पुतले को छीन लिया। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

प्रांतीय आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में तमाम कांग्रेसी मंगलवार को सदर तहसील के गेट पर एकत्र हुए। यहां कांग्रेसियों ने लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के पुतले को फूंकने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदेश सरकार के पुतले को कांग्रेसियों के हाथों से छीन लिया। पुतला छीनने को लेकर पुलिस व कांग्रेसियों के बीच धक्कामुक्की के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। पुतला छीनने से खफा कांग्रेसी रोड पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सभा हुई। जिसमें शहर अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार में लोकतंत्र की खुलेआम हत्या की जा रही है। निहत्थे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज करना प्रदेश सरकार की बौखलाहट को दर्शाता है। युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रिहोत्री ने कहा कि पुलिस का रवैय्या एक सपा कार्यकर्ता की तरह है। जिस तरह विरोध प्रदर्शन को कुचलने का प्रयास किया गया, यह लोकतंत्र का खुला उल्लंघन है। विरोध प्रदर्शन को इस तरह कुचलना समाजवादी सरकार की दमनकारी नीतियों को उजागर करता है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशीला आर्या ने कहा कि कानून व्यवस्था संभालने में राज्य सरकार पूरी तरह से नाकाम है। महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। कांग्रेसी ऐसी दमनकारी नीतियों का डटकर मुकाबले करेंगे। इस मौके अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष असलम अंसारी, रितु जौहरी, शोभा सक्सेना, गीता सक्सेना, जुनैद खान, बसंती सक्सेना, रमेश, रईस अंसारी, मोहित सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed