{"_id":"65bd51d16634e41c430836a6","slug":"police-found-dvr-dacoits-cheated-and-took-away-plug-socket-set-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-111491-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिस को डीवीआर मिला, धोखे में डकैत ले गए प्लग सॉकेट सेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिस को डीवीआर मिला, धोखे में डकैत ले गए प्लग सॉकेट सेट
विज्ञापन
किराना व्यापारी से मिलने पहुंचे व्यापारी नेता । स्रोत - संगठन
पूरनपुर। किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के परिजन को बंधक बनाकर डाका डालने वाले बदमाश व्यापारी की दुकान से डीवीआर की जगह प्लग लगाने वाला सॉकेट सेट ले गए। डीवीआर व्यापारी की दुकान से ही पुलिस को मिल गया है। वहीं बदमाशों द्वारा खमरिया और अमरिया थाना क्षेत्र में फेंके गए मोबाइल फोन पुलिस अभी बरामद नहीं कर सकी है। इससे तय है कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश दो हिस्सों में बंटकर भागे थे। हालांकि उनकी ग्रे रंग की कार ने कोई भी टोल प्लाजा पार नहीं किया। बदमाशों के उत्तराखंड भागने की आशंका है।
नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर मैंगलगंज हाईवे पर गांव रंपुरा के पास रहने वाले किराना व्यापारी सुनील गुप्ता और उनके परिजन को बंधक बनाकर डकैतों ने मंगलवार शाम को असलहों के दम पर लाखों रुपये की नकदी, साढ़े चार सौ ग्राम सोना और पांच सौ ग्राम चांदी के जेवरात और दो मोबाइल फोन लूट लिए थे। व्यापारी ने दुकान में लगे डीवीआर को भी लूट ले जाने का हवाला दर्ज कराई रिपोर्ट में दिया था। बाद में पता लगा कि डकैत डीवीआर दुकान में ही लगा छोड़ गए थे। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को एसओजी की छानबीन में हुआ।
छानबीन में पुलिस को पता लगा की डकैत धोखे से डीवीआर की जगह डीवीआर के आगे रखे प्लग सॉकेट का सेट उठाकर ले गए। डीवीआर से पुलिस डकैतों की फुटेज खंगाल रही है। मगर व्यापारी की दुकान में लगे कैमरे अच्छी क्वालिटी के न होने, घटना के समय कोहरा और दुकान के बाहर की लाइट बंद होने से कुछ भी स्पष्ट पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
फुटेज में दुकान के बाहर नगर की ओर खड़ी ग्रे कलर की कार, एक डकैत का धुंधला चेहरा, जबकि चार डकैत व्यापारी के घर की ऊपरी मंजिल पर जाने के लिए लोहे की सीढि़यां चढ़ते दिख रहे हैं। मगर किसी भी डकैत का चेहरा साफ नहीं है। घटना को अंजाम देने के बाद डकैतों की ओर से लूटे गए मोबाइल फोन दो अलग-अलग स्थानों पर फेंके जाने से पुलिस घटना के बाद डकैतों के दो हिस्सों में बंटकर भागने की आशंका पर जांच कर रही है। फेंके गए मोबाइल डिस्चार्ज होने के चलते पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं।
खटीमा होते हुए उत्तराखंड भागने की आशंका, पुुलिस टीम रवाना
लूटे गए मोबाइल की गांव खमरिया के पास लोकेशन मिलने पर डकैतों के नगर की माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग होते हुए उत्तराखंड को भागने, जबकि अमरिया थाना क्षेत्र में दूसरे मोबाइल की लोकेशन मिलने पर कुछ डकैतों के अमरिया होकर भागने की आशंका पर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने आसपास के टोल प्लाजा की फुटेज को भी खंगाला, लेकिन टोल से होकर डकैतों के न भागने के सबूत पुलिस के हाथ अब तक लगे हैं।
मेरठ, मुजफ्फरनगर पुलिस से भी ली जा रही है मदद
डकैतों के मेरठ, मुजफ्फरनगर क्षेत्र का होने की आशंका पर पुलिस उन जिलों में इसी तर्ज पर हुई घटनाओं की डिटेल लेकर बदमाशों के फोटो मंंगवाकर व्यापारी को दिखा रही है। उत्तराखंड की ओर डकैतों के भागने की आशंका पर दूसरे दिन भी उत्तराखंड को पुलिस टीम रवाना की गई है।
फुट प्रिंट भी पुलिस ने लिए कब्जे में
घटना के बाद पुलिस की फारेंसिंक टीम ने गहनता से जांच कर तमाम फुट प्रिंट कब्जे में लिए है। ताकि घटना के खुलासा पर लिए गए फुटप्रिंट को डकैतों के फुट प्रिंट से मिलाकर जांच के बाद कार्रवाई कराई जा सके।
व्यापारी की भी कुंडली खंगालने की योजना बना रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस अब तक कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ न लगने पर व्यापारी की कुंडली भी खंगालने की कोशिश में है। व्यापारी ने शुरू से क्या-क्या कारोबार किए। दिल्ली में उसका किन लोगों से संपर्क रहा आदि की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का मानना है कि डकैतों ने व्यापारी का घर आबादी से दूर एकांत में होने को लेकर घटना के लिए चुना होगा।
रविवार को व्यापारी तय करेंगे आंदोलन की रणनीति
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की, अजय खंडेलवाल, राजू गुप्ता, सचिन, शोभित आदि ने शुक्रवार को व्यापारी के प्रतिष्ठान में पहुंचकर व्यापारी से सुरक्षा को लेकर जानकारी की। प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री गुलाटी ने बताया कि रविवार को व्यापार मंडल की बैठक होगी। बैठक के बाद एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अफसरों से मिलकर घटना के खुलासा को हो रही प्रगति की जानकारी करेगा। पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक मिलने पर पुलिस को समय देने पर विचार होगा। कार्रवाई संतोषजनक न होने पर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
घटना के खुलासा को टीमें लगातार अपने मिशन में लगी हुई हैं। डीवीआर में एक बदमाश का धुंधला चेहरा दिख रहा है। इसके अलावा चार बदमाशों घर की जीने की सीढि़यां चढ़ते दिख रहे हैं। कैमरों की क्वालिटी अच्छी न होने और व्यापारी की दुकान के बाहर प्रकाश व्यवस्था न होने सेे किसी भी बदमाश का चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा है। घटना के शीघ्र खुलासे की कोशिश की जा रही है। -आलोक सिंह, सीओ
एसपी से मिले व्यापारी, जल्द खुलासे की मांग
पीलीभीत। पूरनपुर में हुई डकैती की घटना को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल और पीलीभीत के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी एसपी से मिले। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी ने पीलीभीत गल्ला मंडी में नकब लगाकर हुई चोरियों के मामले को भी प्रमुखता से उठाया और पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने पराली की ट्रॉलियों और मझोला में विजेंद्र भाटिया के यहां हुई चोरी का खुलासा करने की बात कही। बीसलपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश मित्तल ने बारह पत्थर चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या रखी। पुलिस अधीक्षक ने सभी समस्याओं निराकरण करने की भरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल में लघु उद्योग रेहड़ी पटरी के जिलाध्यक्ष नंद किशोर कश्यप, मझोला के महामंत्री सलीम इदरीसी, युवा जिलाध्यक्ष शैली शर्मा, पीलीभीत युवा नगर अध्यक्ष आशीष लोधी, नगर महामंत्री निखिल राजपूत, शुभम सक्सेना, दीपक रस्तोगी, सुनील वर्मा, फराज़ शाह खान आदि व्यापारी मौजूद रहे। संवाद