फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police force remained deployed on Lal Road after the dispute

Pilibhit News: विवाद के बाद लाल रोड पर तैनात रहा पुलिस फोर्स

Mon, 11 Dec 2023 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police force remained deployed on Lal Road after the dispute
लाल रोड पर मौजूद पुलिस । संवाद
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात रुपये के लेनदेन को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। मारपीट होने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। तनाव की स्थिति को देखते हुए एसपी के निर्देश पर रातभर पुलिस फोर्स घटनास्थल पर मौजूद रहा।
विज्ञापन

शनिवार की शाम शहर के लाल रोड स्थित दो समुदाय के बीच विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के युवक ने आरोप लगाया कि रुपये लेने के लिए वह दुकान पर गया था, जहां उससे गाली गलौज की गई। युवक ने विरोध किया। बाद में युवक ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और उसके साथ मारपीट की, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि पास की ही दुकान का युवक उसकी दुकान पर आया और रुपये मांगने लगा, जबकि बेल्डिंग कार्य को लेकर उसके पिता से बात हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ समेत कोतवाली व सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण लाल रोड पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। इसके बाद वहां पर हिंदू संगठन भी एकत्र होना शुरु हो गए। रविवार की सुबह से ही दोनों पक्षों में सुलह समझौता का प्रयास चलने लगा। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed