फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   police force deployed at 110 polling booths in Pilibhit

UP Nikay Chunav: पीलीभीत के 110 मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए 2803 जवान, कड़ी सुरक्षा में होगा मतदान

Wed, 10 May 2023 04:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 May 2023 04:05 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में कुल 110 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इन केंद्रों पर 1973 पुलिसकर्मी व 830 होमगार्ड तैनात रहेंगे। साथ ही एक कंपनी सीपीएमएफ, एक कंपनी पीएसी व दो प्लाटून कमांडर भी जरूरत पर तैयार रहेंगे। 

विज्ञापन
police force deployed at 110 polling booths in Pilibhit
रवानगी के पहले एसपी ने फोर्स को किया ब्रीफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में नगर निकाय चुनाव के मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आसपास के पांच जिलों से आए पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। आपातस्थिति के लिए सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स (सीपीएमएफ) व पीएसी के दस्तों को अलग से तैयार रहने के लिए कहा गया है। जिनकी ड्यूटी लगी है, उन सभी ने पुलिस लाइन में अपनी आमद दर्ज करा दी है। कुल 2803 जवान तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन


जिले में कुल 110 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इन केंद्रों पर 1973 पुलिसकर्मी व 830 होमगार्ड तैनात रहेंगे। साथ ही एक कंपनी सीपीएमएफ, एक कंपनी पीएसी व दो प्लाटून कमांडर भी जरूरत पर तैयार रहेंगे। इन 2803 जवानों में 285 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो मोर्चा संभालेंगी। मतदान के लिए जाने वाली महिलाओं को कोई असुविधा न हो और वह भयमुक्त होकर शांतिपूर्ण मतदान कर सकें, इसका ख्याल रखा गया है।

विज्ञापन

कर्मचारियों ने प्राप्त किए ड्यूटी कार्ड 

पुलिस लाइन के चुनाव कार्यालय में मंगलवार को कर्मचारियों ने अपने-अपने ड्यूटी कार्ड प्राप्त किए। कार्यालय प्रभारी रामसेवक ने बताया कि चुनाव सकुशल संपन्न कराने की पूरी कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्रों को 27 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इनकी निगरानी की जिम्मेदारी पुलिस के अधिकारियों की है। इन अधिकारियों में छह सुपर जोनल, आठ जोनल और 27 सेक्टर प्रभारी बनाए गए हैं।

तीन जिलों से पुलिस व दो से बुलाए गए होमगार्ड

पांच जनपदों से पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। संभल से 91 दरोगा, 300 सिपाही, बिजनौर से 45 दरोगा, 231 सिपाही, सीतापुर से 150 दरोगा, उन्नाव से 400 व खीरी से 122 होमगार्ड बुलाए गए हैं। इसके अलावा जिले के 347 होमगार्ड की ड्यूटी भी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed