{"_id":"64071588a9f8ce7ecf087134","slug":"police-deployed-from-city-to-village-for-security-on-holi-in-pilibhit-2023-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: होली पर खुराफात की तो होगी कड़ी कार्रवाई, शहर से लेकर गांव तक पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: होली पर खुराफात की तो होगी कड़ी कार्रवाई, शहर से लेकर गांव तक पुलिस तैनात
Tue, 07 Mar 2023 10:53 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:53 PM IST
सार
होली पर जनपद में 1347 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से जिले को चार जोन, 15 सेक्टर, 44 सब सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में सीओ व एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत जिले में होली पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को जहां भी झगड़े की सूचना आई तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही खुराफाती भाग खड़े हुए। पुलिस ने खुराफातियों से निपटने के लिए स्पेशल 29 क्यूआरटी (क्यिक रिस्पांस टीम) के दस्ते बनाए हैं। बवाल या उपद्रव होने पर थाने का क्यूआरटी दस्ता तो मौके पर पहुंचेगा ही। यह दस्ता अलग से पहुंचेगा। एएसपी अनिल कुमार का कहना है कि उपद्रवियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
होली पर जनपद में 1347 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से जिले को चार जोन, 15 सेक्टर, 44 सब सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में सीओ व एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है। थानाक्षेत्र में इंस्पेक्ट व सेक्टर मजिस्ट्रेट गश्त करते रहेंगे। इसके अलावा अलग से 29 क्यूआरटी दस्ते तैयार किए गए हैं। डेढ़ प्लाटून पीएसी जिले को मिली थी जिसे संवेदनशील मिश्रित आबादी वाले इलाकों में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
डायल 112 को निर्देश दिए गए हैं कि सूचना मिलने के पांच मिनट के भीतर वह मौके पर पहुंचे। पुलिस की सख्ती का असर मंगलवार को दिखने भी लगा। रात में होलिका स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात दिखा। दिन में सड़कों पर पुलिस गश्त करती रही। हो हल्ला करने वाले युवकों को चेतावनी दी गई कि रंग खेले लेकिन किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश बंद
होली को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार को बड़े वाहनों का शहर के अंदर प्रवेश बंद कर दिया। एकता सरोवर के पास बेरिकेडिंग करके पुलिस को तैनात कर दिया गया। यहां से बड़े वाहनों को शहर के अदंर आने से रोक दिया गया। इसी तरह स्टेशन रोड पर सुनगढ़ी थाने के पास भी बेरिकेडिंग कर दी गई। कार व चार पहिया वाहनों के बाजार में जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया।एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से तैयार है। थानों की पुलिस के साथ क्यूआरटी दस्ते भी बनाए गए हैं। गलियों तक में गश्त की जा रही है। अगर किसी ने खुराफात की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।