{"_id":"67266b3bcba55797200daa39","slug":"police-arrested-the-accused-of-attacking-a-farmer-with-lethal-weapons-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-124962-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किसान पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किसान पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
पूरनपुर कोतवाली में किसान पर जालेवा हमला का गिरप्तार आरोपी।स्रोत:पुलिस
पूरनपुर। नौकर के साथ विवाद को लेकर गांव टांडा छत्रपति निवासी गुरपिंदर सिंह को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से तमंचा और खोखा भी बरामद किया गया है।
घटना 12 अक्तूबर को गांव टांडा छत्रपति में हुई। गुरपिंदर सिंह का उसके पड़ोसी संदीप सिंह से नौकर को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर संदीप सिंह ने गुरपिंदर सिंह पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से घायल गुरपिंदर को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर किया गया था।
कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि संदीप सिंह के यहां काम करने वाले नौकर को गुरपिंदर सिंह ने अपने यहां रख लिया था। इसको लेकर गुरपिंदर और संदीप में विवाद हो गया था। पहले मोबाइल पर कहासुनी हुई। इसके बाद संदीप ने गुरपिंदर के घर के पास पहुंचकर उसे गोली मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
बताया कि नामजद संदीप सिंह को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा और खोखा बरामद किया गया है। संदीप का चालान कर दिया गया है।