फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Poaching of fish not stopped

 नहीं थम रहा मछलियों का अवैध शिकार

Fri, 28 Jul 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो माधोटांडा/पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो माधोटांडा/पीलीभीत। Updated Fri, 28 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Poaching of fish not stopped
मछली - फोटो : अमर उजाला
शारदा डैम व टाइगर रिजर्व के जंगल में शिकारी दे रहे हैं धंधे को अंजाम      
विज्ञापन

प्रजनन काल में मछली शिकार पर है प्रतिबंध       

टाइगर रिजर्व के जंगल व शारदा डैम में प्रजनन काल में प्रतिबंध के बावजूद मछलियों के अवैध शिकार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शिकारी टाइगर रिजर्व के जंगल से होकर शारदा डैम में जाकर शिकार कर रहे हैं।       

इन दिनों मछलियों का शिकार प्रजनन काल के चलते शारदा डैम सहित टाइगर रिजर्व के जंगल में मछलियों के शिकार पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, लेकिन सांठगांठ के चलते शिकारी शारदा डैम के जीरो किलोमीटर से चूका फीडर नहर से होकर टाइगर रिजर्व के जंगल के रास्ते शिकार स्थल पर पहुंच रहे हैं। यह सब तब हो रहा है जब आम आदमी के लिए टाईगर रिजर्व के भीतर प्रवेश वर्जित है। बताते हैं कि शिकारी पूरे दिन अवैध शिकार करने के बाद पकड़ी गई मछलियों को ठेकेदार की गाड़ी में भरकर भेज रहे हैं। वही ठेकेदार इन मछलियों को जनपद समेत अन्य जनपदों में सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। मालूम हो कि डैम में मछली शिकार के ठेके की अवधि भी समाप्त हो चुकी है, लेकिन सांठगांठ के चलते यह अवैध धंधा बेरोकटोक जारी है। इस मामले में बराही रेंज के रेंजर अनिल शाह कहते हैं कि हो सकता है कि स्थानीय वनकर्मी से मिलकर शिकार हो रहा है, लेकिन यह मेरी जानकारी में नहीं है। अवैध रूप से शिकार नहीं होने दिया जाएगा। यदि इसमें कोई कर्मचारी लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed