फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PM housing being given to a villager working in Khatima

Pilibhit News: खटीमा में नौकरी कर रहे ग्रामीण को दिया जा रहा पीएम आवास

Thu, 23 Feb 2023 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
PM housing being given to a villager working in Khatima
- डीएम से शिकायत, बीडीओ को सौंपी गई जांच
विज्ञापन

- पिता पहले ही ले चुके हैं इस योजना से आवास
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। 15 साल से खटीमा में नौकरी कर रहे एक ग्रामीण का नाम भी पीएम आवास सूची में है, जबकि अन्य पात्रों की उपेक्षा हो रही है। ग्रामीण ने इसकी डीएम से शिकायत की है। डीएम ने बीडीओ को जांच करने के आदेश दिए हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रधान और सचिवों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सुविधा शुल्क लेकर आवास दिए जा रहे हैं। अब ललौरीखेड़ा के गांव गौनरीदान का मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले सोहन लाल ने डीएम से इस मामले की शिकायत की है। कहा है कि 15 साल से खटीमा में फैक्टरी में नौकरी करने वाले एक व्यक्ति को पीएम आवास दिया जा रहा है। पूर्व में युवक के पिता को भी आवास का लाभ दिया जा चुका है। अब बेटे को भी मिल रहा है, जबकि युवक का खटीमा में प्लॉट भी है। अपात्रों को आवास का लाभ देने के कारण पात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण ने मामले की जांच कराकर आवास निरस्त कराने की मांग की है। डीएम ने ललौरीखेड़ा खंड विकास अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed