{"_id":"66bfc63b7f655e82be0e4bf4","slug":"pilibhit-is-the-winner-in-boys-category-and-bareilly-in-girls-category-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-121036-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बालक वर्ग में पीलीभीत तो बालिका में बरेली विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बालक वर्ग में पीलीभीत तो बालिका में बरेली विजेता
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त करते जिला क्रीडा अधिकारी।स्रोत:स्टेडियम
पीलीभीत। मंडलीय विद्यालयीय नेहरू हॉकी कप प्रतियोगिता का आयोजन गांधी स्टेडियम में एसएन इंटर कॉलेज की ओर से किया गया। इसमें केवल पीलीभीत एवं बरेली जनपदों की टीमों ने भाग लिया। बालक वर्ग अंडर-17 में पीलीभीत की एसएन इंटर कॉलेज की टीम ने बरेली की टीम को 4-0 से तो बालिका वर्ग में बरेली ने पीलीभीत की टीम को 1-0 से पराजित किया ।
गांधी स्टेडियम के मैदान पर प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह एवं एसएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जावेद अहमद ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया की अंडर-15 बालक वर्ग में किसी जनपद की टीम के न आने के कारण उच्च प्राथमिक विद्यालय रूपपुर कमालू की टीम को विजेता घोषित किया गया।
विजेता टीमें 21 से 23 अगस्त तक मुरादाबाद में होने वाली प्रदेशीय विद्यालयीय नेहरू हॉकी कप प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का संचालन एसएन इंटर कॉलेज के शिक्षक यासीन अहमद खान ने किया। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक राजीव मिश्रा, विभा मिश्रा ,बिनु गंगवार मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका हॉकी कोच प्रगति एवं जयप्रकाश ने निभाई।