फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit is ready to bloom lotus: Jitin Prasad

कमल खिलाने के लिए तैयार है पीलीभीत : जितिन प्रसाद

Tue, 16 Apr 2024 04:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit is ready to bloom lotus: Jitin Prasad
सम्मेलन में मौजूद भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद एवं मौजूद राज्यमंत्री संजय सिह गंगवार । स्रोत - 
पीलीभीत। भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने अलग-अलग स्थानों पर जनसभाओं में प्रतिभाग कर वोट मांगे। उन्होंने जन प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। कहा कि पीलीभीत की जनता कमल खिलाने के लिए तैयार है। इस बार सबसे ज्यादा अंतर से कमल खिलेगा।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी ने सोमवार को मरौरी, बरखेड़ा, बीसलपुर, बिलसंडा आदि ब्लॉकों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जन समर्थन मांगा। कहा कि पीलीभीत को आने वाले समय में देश के एक आदर्श लोकसभा क्षेत्र के रूप में विकसित कर वह सभी सुविधाएं दिलाने का प्रयास करेंगे, जिनकी इस क्षेत्र में लंबे समय से आवश्यकता थी। कहा कि इस क्षेत्र में सबसे बड़ी आवश्यकता लोगों की वन्य जीवों से सुरक्षा है। इसके लिए प्रदेश एवं केंद्र सरकार से मिलकर एक ठोस योजना बनवाकर क्रियान्वयन कराएंगे। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि धनारा घाट के पुल को स्वीकृति दिलाकर लोगों को बरसात के दिनों में होने वाली असुविधा से निजात दिलाने का प्रयास किया है। आने वाले समय में इसी प्रकार के अन्य कार्यों को कराए जाने का उनका प्रयास अनवरत जारी रहेगा। जनसंपर्क में राज्यमंत्री संजय गंगवार, सांसद अरुण सागर, एमएलसी सुधीर गुप्ता, विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद, विधायक विवेक वर्मा, विधायक डॉ. सुरभि पटेल, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, बीसलपुर चैयरमैन अमन जायसवाल, बिलसंडा चैयरमैन डीके गुप्ता, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा, चेयरमैन श्यामबिहारी भोजवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार आदि साथ रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed