फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit ganna parishad to be connected with 28 roads

पीलीभीत गन्ना परिषद से बनेंगी 28 सड़कें

Thu, 08 Feb 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Thu, 08 Feb 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit ganna parishad to be connected with 28 roads
ganna parishad
इस दौरान 28 सड़कों का निर्माण कराने एवं वेतन एवं अन्य कार्यों के लिए 31.31 लाख के व्यय स्वीकृत किए गए। पीलीभीत गन्ना समिति परिसर में स्थित परिषद कार्यालय में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष रचित अग्रवाल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। मंत्री/ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक केजी गौतम ने पिछली बैठक की कार्रवाई पढ़कर सुनाई। इसके बाद एजेंडे पर चर्चा शुरू हुई। सबसे पहले स्टाफ के वेतन एवं अन्य कार्यों पर खर्च हुए 31.31 के व्यय बिल को सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके बाद गन्ना किसानों की सुविधाओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र, बीज, उर्वरक देने के साथ ही सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत पर चर्चा हुई। इस पर संचालकों के प्रस्तावों पर 28 सड़कें बनवाने का प्रस्ताव पास किया। इसके लिए शासन से धन की मांग की जाएगी। संचालकों ने मिल अधिकारियों से छोटे किसानों को समय से पर्चियां देने एवं उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने को कहा। बैठक में संचालक गुरनाम सिंह, शांतिस्वरूप, महेंद्रपाल, एलएच के जीएम केजी शर्मा, संजीव राठी, पीएस विष्ट, अतिवीर सिंह सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed