{"_id":"6a25cae55b61559bc505ebed","slug":"pickup-collided-with-a-tree-near-siddh-baba-sthal-six-people-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-161302-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सिद्ध बाबा स्थल के निकट पेड़ से टकराई पिकअप, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सिद्ध बाबा स्थल के निकट पेड़ से टकराई पिकअप, छह लोग घायल
विज्ञापन
सिद्ध बाबा स्थल के पास पेड़ से टकराया पिकअप वाहन। स्रोत राहगीर
गजरौला। पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर रविवार को पिकअप अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। करीब 20 श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर सिद्ध बाबा मेले जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के अनुसार, बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के 20 लोग सिद्ध बाबा मेले में शामिल होने के लिए आ रहे थे। माधोटांडा-पीलीभीत जंगल मार्ग पर रिछौला चौकी क्षेत्र में पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। करीब छह लोग घायल हो गए। इसमें महिलाएं अधिक शामिल रहीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुरक्षित निकाला और एंबुलेंस की मदद की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया।
घायलों में सोनी पत्नी राजपाल, अंशिका, दीक्षा, कुंती, सेवती और गोमती आदि शामिल रहीं। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भिजवा दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। संवाद