फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pharmacist examines malaria suspect in old hospital

Pilibhit News: पुराना अस्पताल में फॉर्मासिस्ट ने की मलेरिया संदिग्ध की जांच

Mon, 13 Oct 2025 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist examines malaria suspect in old hospital
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पंडरी पर दवा वितरण करते फीजियो थेरपोसिस्ट। संवाद 
पीलीभीत। पीएचसी पर रविवार को आयोजित होने वाले जन आरोग्य मेले में कहीं चिकित्सक तो कहीं लैब टेक्नीशियन का अभाव मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा बनकर खड़ा रहा। इससे कोई मरीज बिना जांच तो कोई बिना परामर्श लिए ही लौटा। वहीं शिवपुरी नवदिया में फॉर्मासिस्ट ने मरीजों को परामर्श दिया।
विज्ञापन

शहर के पुराना अस्पताल पीएचसी में चिकित्सक सुरेंद्र ने 40 से अधिक मरीज देखे। यहां लैब टेक्नीशियन (एलटी) के अभाव में फॉर्मासिस्ट ने मलेरिया संदिग्ध मरीजों की जांच की। वहीं पीएचसी बागगुलशेरखां में चिकित्सक रोहित ने 50 से अधिक मरीज देखे, लेकिन एलटी के अभाव में संदिग्ध बुखार की जांच नहीं हो पाई, फॉर्मासिस्ट तेज ने मरीजों को दवाएं बांटीं।
विज्ञापन


बीसलपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट न होने के कारण वार्ड बॉय पवन कुमार ने मरीजों को दवाई बांटी। डॉ. सविता विद्यार्थी ने बताया कि फार्मासिस्ट अमित सिंह की ड्यूटी जिला मुख्यालय पर लगाई गई थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. चिराग अरोड़ा की ड्यूटी रसियाखानपुर में लगी होने के कारण फार्मासिस्ट यतेंद्र कुमार ने मरीजों को देखा और उन्हें दवाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरनपुर। गांव गहलुइया धर्मापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपराह्न 2:30 बजे तक 33 मरीज पहुंचे। डॉ. दुष्यंत ने मरीजों का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट संपूर्णानंद ने दवाएं बांटीं। 15 मरीजों की शुगर, बीपी, मलेरिया की जांच की गई। पीएचसी में लगे हेल्थ एटीएम के सात महीने बाद काम नहीं कर रहा। पीएचसी में लैब टेक्नीशियन की भी तैनाती नहीं है।

बरखेड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पंडरी पर कुल 75 मरीज देखे गए। चिकित्सक डॉ. शृंखला मिश्रा ने बताया कि सर्दी, जुकाम व एलर्जी के मरीजों की संख्या अधिक रही। फार्मासिस्ट की तैनाती न होने के कारण फिजियोथेरेपिस्ट ने दवा का वितरण किया।


अमरिया। नगरिया कॉलोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. फीरोज बेग ने 42 मरीजों का उपचार किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिकारीपुर में डॉ. समन इसरार ने बुखार, खांसी, एलर्जी, खुजली के 27 मरीजों को देखा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परेवा वैश्य में डॉ. इमरान ने 31 मरीजों का उपचार किया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पंडरी पर दवा वितरण करते फीजियो थेरपोसिस्ट। संवाद 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पंडरी पर दवा वितरण करते फीजियो थेरपोसिस्ट। संवाद 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पंडरी पर दवा वितरण करते फीजियो थेरपोसिस्ट। संवाद 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पंडरी पर दवा वितरण करते फीजियो थेरपोसिस्ट। संवाद 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पंडरी पर दवा वितरण करते फीजियो थेरपोसिस्ट। संवाद 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पंडरी पर दवा वितरण करते फीजियो थेरपोसिस्ट। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed