{"_id":"618579ad042764085d248a2a","slug":"pgt-exam-pilibhit-news-bly465189087","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीटी की परीक्षा में अंग्रेजी विषय के लिए रति पटेल ने किया यूपी टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीटी की परीक्षा में अंग्रेजी विषय के लिए रति पटेल ने किया यूपी टॉप
विज्ञापन
रति पटेल। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पांच हजार की आबादी वाले छोटे से गांव ज्योरह कल्यानपुर की बेटी रति पटेल ने बिना ट्यूशन अपने शिक्षक पिता की गाइडेंस से यूपी की मेरिट में स्थान बनाया है। वह प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) की ओर से आयोजित पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) की परीक्षा में अंग्रेजी विषय में यूपी की मेरिट में पहले स्थान पर रहीं। उन्होंने 424.50360 अंक पाए हैं जबकि बालक वर्ग में टॉप करने वाले अभ्यर्थी 413.83680 अंक पाए हैं।
चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के पूर्व प्रवक्ता अनिल कुमार और गृहिणी सावित्री की बेटी रति पटेल ने सात-आठ महीने तक लगातार शिक्षक बनने के लिए तैयारी की और जब 18 अगस्त को पेपर दिया तो खुद रति को भी उम्मीद नहीं थी कि वह अपने सब्जेक्ट में यूपी की मेरिट में प्रथम आएगी। रति ने बताया कि परीक्षा का रिजल्ट 27 अक्तूबर को आया था लेकिन मेरिट 02 नवंबर को जारी हुई। उस दिन धनतेरस था। धनतेरस के दिन रति को ही नहीं, उनके परिवार को खुशियों की बड़ी सौगात मिली। रति का छोटा भाई रजत पटेल भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुणे से बीएसएमएस की डिग्री हासिल कर चुका है।
मैंने अपने पिता और गुरुजनों की गाइडेंस से पीजीटी में सफलता हासिल की है। इसके लिए मैं कहीं ट्यूशन पढ़ने नहीं गई बल्कि घर में रह कर पिता की गाइडेंस से तैयारी की और औसतन आठ से दस घंटे प्रतिदिन पढ़ाई की। मुझे शिक्षक बनने की प्रेरणा पिता से ही मिली क्योंकि शिक्षक का समाज में सम्मान खूब है।
विज्ञापन
- रति पटेल