{"_id":"64c6ad8d751d777b1a018778","slug":"petrol-being-sold-at-grocery-stores-report-lodged-pilibhit-news-c-4-bly1011-217267-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर में परचून की दुकानों पर बेचा जा रहा पेट्रोल, सीओ ने पकड़ा खेल; रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर में परचून की दुकानों पर बेचा जा रहा पेट्रोल, सीओ ने पकड़ा खेल; रिपोर्ट दर्ज
Mon, 31 Jul 2023 04:04 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 31 Jul 2023 04:04 PM IST
सार
सीओ आलोक सिंह ने मोहल्ला नूरीनगर में दो परचून की दुकानों पर पेट्रोल की बिक्री होते पकड़ी। बोतलों में पेट्रोल रखा होने पर दुकानदारों से पूछताछ की। पुलिस ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर में मुहर्रम के दौरान शुक्रवार शाम सीओ आलोक सिंह जब पुलिस के साथ भ्रमण कर रहे थे तो उन्होंने मोहल्ला नूरीनगर ढका की दो परचून की दुकानों पर पेट्रोल बिकते पकड़ लिया। पुलिस ने 11 लीटर पेट्रोल कब्जे में लिया। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ आलोक सिंह ने मोहल्ला नूरीनगर में दो परचून की दुकानों पर पेट्रोल की बिक्री होते पकड़ी। बोतलों में पेट्रोल रखा होने पर दुकानदारों से पूछताछ की। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने दोनों दुकानों से 11 लीटर पेट्रोल कब्जे में लिया। सीओ ने दोनों के खिलाफ कोतवाल आशुतोष रघुवंशी को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि मोहल्ला नूरीनगर निवासी साहिल की परचून की दुकान से छह लीटर और इदरीश की दुकान से पांच लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। कांस्टेबल अफ्फान अंसारी की ओर से साहिल और इरदीश के खिलाफ बगैर लाइसेंस के पेट्रोल बिक्री करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।