फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Permission sought to catch the tigress roaming in Majhola area

Pilibhit News: मझोला क्षेत्र में घूम रही बाघिन को पकड़ने के लिए मांगी अनुमति

Wed, 02 Jul 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 02 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Permission sought to catch the tigress roaming in Majhola area
पीलीभीत। उत्तराखंड से सटे मझोला क्षेत्र में कई दिनों से घूम रही बाघिन को पकड़ने के लिए सामाजिक वानिकी के अफसरों ने पत्राचार किए हैं। बाघिन की लगातार आबादी की ओर रुख करने की बात सामने आने पर उसे पकड़ने के लिए अनुमति मांगी गई है। अफसरों कहना है कि अनुमति मिलने के बाद जरूरी प्रयास शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र में करीब आठ दिन पूर्व से बाघिन की सक्रियता बनी हुई है। पांच किलोमीटर दायरे में बाघिन आबादी क्षेत्र से सटे इलाके में चहलकदमी कर ग्रामीणों के लिए दहशत का पर्याय बनी हुई है। बाघिन ने एक छुट्टा पशु को मारने के साथ सोमवार को एक अन्य गाय को घायल भी कर दिया था। इसके अलावा बाघिन ने बाइक सवार पर छलांग भी लगाई थी। बाघिन की बढ़ती सक्रियता के बाद सामाजिक वानिकी प्रभाग के अफसर गंभीर हुए हैं। डीएफओ भरत कुमार डीके के अनुसार बाघिन की नियमित रूप से निगरानी के लिए क्षेत्रीय टीम को निर्देश दिए गए हैं। टीम निगरानी में जुटी भी हैं, लेकिन बाघिन के लगातार आबादी क्षेत्र की ओर रुख करने की बात सामने आने पर उसको पकड़ने के लिए अनुमति मांगी गई है। इसके लिए शासन स्तर पर पत्राचार किए गए हैं। अनुमति मिलने के बाद जरूरी प्रयास शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

इधर, बाघिन की क्षेत्र में मौजूदगी बनी है। करीब पांच गांवों के लोग खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर समय हमले का खतरा बना हुआ है। विभाग भी खतरे को देखते हुए जरूरी जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed