{"_id":"6a987657db5a8ba60102fa09","slug":"permission-sought-to-capture-the-tiger-that-killed-the-farmer-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-167921-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किसान को मारने वाले बाघ को पकड़ने के लिए मांगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किसान को मारने वाले बाघ को पकड़ने के लिए मांगी अनुमति
विज्ञापन
गांव नहरोसा में हुई गोष्ठी में लोगों ने बाघ व तेंदुए को पकड़वाने की मांग उठाई
पूरनपुर। किसान को मार डालने वाले बाघ की निगरानी में लगी टीमों को बुधवार को उसकी लोकेशन नहीं मिली। पिंजरा तो दूर लगाए गए, लेकिन कैमरों के सामने तक बाघ अब तक नहीं आया। गांव शांतीनगर के अलावा गांव रामनगर, नहरोसा के समीप ड्रोन कैमरा से उसकी तलाश की गई, मगर बाघ नहीं दिखा। गांव नहरोसा में हुई गोष्ठी में लोगों ने एक स्वर में चहलकदमी करने वाले बाघ और तेंदुआ को पकड़वाने की मांग की। इधर, बाघ को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ने के लिए वन विभाग ने उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी है।
हजारा थाना के गांव शांतीनगर निवासी किसान मुंशी प्रसाद पर शुक्रवार शाम गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने हमला कर मार दिया था। इसके बाद लोगों ने गांव के तिराहे पर लोगों ने उनका शव रखकर जाम लगाकर 16 घंटे तक प्रदर्शन किया था। गांव नहरोसा में जागरूकता गोष्ठी की गई। गोष्ठी में संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बाघ और तेंदुआ की चहलकदमी पर लोगों को सतर्कता बरतने, शाम के बाद गांव के बाहर न जाने आदि की अपील की। गोष्ठी में लोगों ने एक स्वर में महीनों से क्षेत्र में चहलकदमी करने वाले बाघ और तेंदुआ को पकड़वाने की मांग की।
संपूर्णानगर रेंजर ने बताया कि बुधवार को बाघ की लोकेशन नहीं मिल सकी। गांव शांतीनगर के अलावा आसपास के गांवों में ड्रोन कैमरे से उसकी तलाश कराई गई। उन्होंने बताया कि बाघ को ट्रैंकुलाइज कर पकड़वाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।