{"_id":"68ebfa090bf6ed380308eda7","slug":"permanent-appointment-of-two-sanitation-workers-in-rasiya-khanpur-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-145876-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रसिया खानपुर में दो सफाई कर्मियों की स्थायी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रसिया खानपुर में दो सफाई कर्मियों की स्थायी नियुक्ति
विज्ञापन
बीसलपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने गांव रसिया खानपुर में दो स्थायी सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी है।
विभागीय अनदेखी के चलते तहसील क्षेत्र के सबसे बड़े इस गांव में पिछले कई माह से एक भी सफाई कर्मी तैनात नहीं था। मानक के अनुरूप इस गांव में तीन सफाई कर्मी होनी चाहिए थे। सफाई कर्मी न होने से गांव में पिछले कई माह से घोर गंदगी थी। सड़कों और गलियों में कूड़े के ढेर लगे थे।
ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गंदगी की वजह से ही गांव में तीन सप्ताह पूर्व से डेंगू बुखार फैलने लगा। बुखार की चपेट में आकर नौ लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों लोग बीमार हुए। बुखार फैलने पर पंचायत विभाग ने 50 से अधिक कर्मचारी लगाकर गांव की सफाई करवाई। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जब गांव का दौरा किया, तब उन्हें इस बात की जानकारी हुई।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती को इस गांव में मानक के अनुरूप सफाई कर्मी तत्काल तैनात करने के निर्देश दिए। अब इस गांव में दो स्थायी सफाई कर्मियों की नियुक्ति हो गई है। इसकी पुष्टि सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) हरीश भारती ने की है।