{"_id":"665f98a96086c6341407a874","slug":"people-were-given-entry-only-after-checking-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117384-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चेकिंग के बाद ही लोगों को दिया गया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चेकिंग के बाद ही लोगों को दिया गया प्रवेश
विज्ञापन
मंडी समिति गेट पर वाहनो को रोकती पुलिस । संवाद
पीलीभीत। मतगणना को सकुशल निपटाने के लिए मंडी समिति में अर्ध सैनिक बल के साथ पीएसी और पुलिस ने भी सुरक्षा की कमान संभाली। बैरियर पर चेकिंग के बाद ही लोगों को एंट्री दी गई।
मतगणना को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। मतगणना स्थल के आसपास पुलिस ने चारों ओर से बैरिकेडिंग की गई थी। सुबह पांच बजे से सभी प्वाइंट पर सुरक्षा कर्मियों ने कमान संभाल ली। मंडी समिति की ओर जा रहे लोगों को डिग्री कॉलेज चौराहा, रामलीला रेलवे क्रॉसिंग, असम चौराहा और नौगवां चौराहा पर ही रोक दिया गया।
इस कारण इधर से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसपी अविनाश पांडेय, एएसपी विक्रम दहिया ने पुलिस पीएसी और अर्ध सैनिक बलों के साथ रूट मार्च कर स्थिति का जायजा भी लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सख्ती से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मतगणना केंद्र के आसपास और शहर में भ्रमण करने वाली क्यूआरटी टीमों को ड्रोन कैमरे भी दिए गए। जिससे निगरानी की गई।