फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nepali elephants spread terror in Pilibhit Chandiya Hazara

पीलीभीत: चंदिया हजारा में नेपाली हाथियों ने फैलाई दहशत, झोपड़ी तोड़ी, फसलें रौंदी

Sun, 04 Oct 2026 12:28 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 04 Oct 2026 12:28 PM IST
सार

पूरनपुर तहसील क्षेत्र के चंदिया हजारा गांव में शनिवार रात नेपाली हाथियों ने खेतों में घुसकर फसलें रौंद दीं। इस दौरान एक झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
Nepali elephants spread terror in Pilibhit Chandiya Hazara
हाथियों ने रौंदी फसल, झोपड़ी भी तोड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर तहसील क्षेत्र के चंदिया हजारा में शनिवार रात नेपाली हाथियों की दस्तक से किसानों में दहशत फैल गई। हाथियों ने खेतों में पहुंचकर फसलों को रौंदकर नुकसान पहुंचाया। इस दौरान एक झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। हाथियों की आहट पर ग्रामीणों में खलबली मच गई। किसानों ने एकत्र होकर शोर मचाया, जिसके बाद हाथी जंगल की ओर चले गए।

विज्ञापन




ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार रात हाथियों का झुंड गांव के आसपास पहुंच गया। इसके बाद हाथियों ने खेतों में खड़ी फसलों को रौंदना शुरू कर दिया। काफी देर तक हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल रहा। किसानों ने एकजुट होकर शोर मचाया और किसी तरह हाथियों को गांव और खेतों से दूर खदेड़ा।
विज्ञापन


हाथियों के फसलों को नुकसान पहुंचाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की आवाजाही लगातार बनी रही तो फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed