फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People took to the streets to protest against power cuts

Pilibhit News: बिजली कटौती के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

Thu, 11 Jul 2024 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 11 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
People took to the streets to protest against power cuts
शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां में बिजली को लेकर विरोध जताते लोग।स्रोत:मोहल्लावासी
पीलीभीत। बाढ़ की चपेट में आए शहर के मोहल्ला बागगुलशेर खां, पकड़िया और सरफराज खां में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने को लेकर मंगलवार देर रात लोग सड़क पर उतर आए। विरोध के बाद ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति शुरू की गई है। वहीं, लोकल फॉल्ट के चलते बुधवार को भी शहर के कई मोहल्लों में संकट रहा।
विज्ञापन

विरोध करने वालों का कहना था कि फॉल्ट के बाद हर बार बिजली निगम लापरवाही बरतता है। बिजली न मिलने की वजह से जरूरी कामकाज ठप हैं। जानकारी पर रात में ही ट्रॉली ट्रांसफार्मर भेजा गया। देर रात करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल हुई। वहीं, कुछ देर रात ही फिर से फॉल्ट हो गया। करीब दो घंटे बाद इसकी मरम्मत की गई।
विज्ञापन

शहर के भूरे खां, चंदोई, फीलखाना, नई बस्ती क्षेत्र में भी दो घंटे बिजली ठप रही। अवर अभियंता जहांगीर आलम ने बताया कि जलभराव के कारण कुछ इलाकों में आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed