{"_id":"6821ed3c31c9708ef00eb909","slug":"people-themselves-started-demolishing-the-mosque-after-the-notice-in-pilibhit-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: पीलीभीत में नोटिस के बाद खुद ही मस्जिद को तोड़ने लगे लोग, पट्टे की जमीन पर कराया था निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पीलीभीत में नोटिस के बाद खुद ही मस्जिद को तोड़ने लगे लोग, पट्टे की जमीन पर कराया था निर्माण
Mon, 12 May 2025 06:23 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 May 2025 06:23 PM IST
सार
पीलीभीत में नेपाल सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में गांव भरतपुर में उपनिवेशन की जमीन पर धार्मिक स्थल बना होने की शिकायत अफसरों को मिली थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। इस पर प्रशासन ने पांच पट्टेदारों और एक प्रधान को नोटिस दिया था।
विज्ञापन
पट्टेदार ने मस्जिद के हिस्से को तोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत जिले में नेपाल सीमा के समीप के गांव भरतपुर में उपनिवेशन की जमीन पर मस्जिद बनाने वाले पांचों पट्टेदारों और एक प्रधान ने प्रशासन के नोटिस बाद खुद ही मस्जिद को ढहाना शुरू कर दिया। प्रशासन ने कुछ दिन पहले इन सभी संचालकों को मस्जिद ढहाने का नोटिस देकर 14 दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा था।
विज्ञापन
शासन ने बंजर, तालाब, नवीन परती की जमीन सहित अन्य जमीनों पर अतिक्रमण, धार्मिक स्थल बने होने की रिपोर्ट तलब की है। इसको लेकर पूरनपुर तहसील क्षेत्र में लेखपालों से उनके हल्का की रिपोर्ट तलब की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, थाने में रोते हुए दिखा आरोपी
विज्ञापन
हजारा थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में गांव भरतपुर में उपनिवेशन की जमीन पर मस्जिद बने होने की जानकारी हाल ही में नेपाल सीमा पर पहुंचे अफसरों को मिली थी। मामले की जांच राजस्व टीम को सौंपी गई। जांच में उपनिवेशन की जमीन पर मस्जिद का निर्माण होना पाया गया। वहां नमाज भी अदा की जा रही थी।
जमीन पर होनी चाहिए थी खेती, बना ली मस्जिद
तहसीलदार हबीबउर रहमान ने बताया था कि उपनिवेशन की जमीन पर दशकों पूर्व लोगों को पट्टे किए गए थे। जमीन पर नियमानुसार खेती होनी चाहिए थी। मगर पांचों पट्टेदारों ने शर्तों का उल्लंघन कर जमीन पर मस्जिद बना ली।
यह भी बताया कि उपनिवेशन की जमीन पर मस्जिद मिलने पर पांचों पट्टेदारों और उनके संचालक गांव के प्रधान को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के बाद पट्टेदारों ने खुद ही मस्जिद तोड़नी शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें- UP News: 'पत्नी ने धोखा दिया...', यह लिखकर युवक ने दी जान, कमरे में लटका मिला शव
प्रधान शमशेर ने बताया कि मस्जिद का कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया है। अभी यह एक पट्टेदार ने तोड़ा है। नोटिस मिलते ही मस्जिद पर होने वाली गतिविधियां भी बंद करा दी गईं थीं। तहसीलदार हबीबउर रहमान ने बताया कि राजस्व कर्मियों को गांव भेजकर मस्जिद ढहाए जाने के बारे में जांच करा रहे हैं।