फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband commits suicide after accusing wife of cheating on him

UP News: 'पत्नी ने धोखा दिया...', यह लिखकर युवक ने दी जान, कमरे में लटका मिला शव

Mon, 12 May 2025 09:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 May 2025 09:57 AM IST
सार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शव से बदबू आने पर मोहल्ले के लोगों को पता चला। उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
Husband commits suicide after accusing wife of cheating on him
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा शेर अली गौटिया में युवक का शव फंदे से लटका मिला। चार दिन पुराना शव सड़ गया था। पुलिस को शव के साथ कमरे से सुसाइड नोट भी मिला। इसमें युवक ने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


रविवार को सुबह पौने 11 बजे बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को सूचना मिली कि शेर अली गौंटिया में इमरान अंसारी (32) ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस पहुंची तो कपड़े के फंदे से शव लटका हुआ था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाई। प्रारंभिक जांच में पता लगा कि शव दो-तीन दिन पुराना है। पूरा शरीर फूल गया है और फफोले पड़ गए हैं। कमरे में एक कॉपी पर कागज रखा मिला। उस पर पेंसिल से लिखा था कि पत्नी ने धोखा दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: पति से हुई अनबन तो दोस्तों ने रची शर्मनाक साजिश, समझौते का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके में थी पत्नी, बेटा दादा-दादी के पास
पुलिस ने इमरान के पिता इलियास से बात की। इलियास ने बताया कि तीनों बेटों रिजवान, इमरान व अयान का परिवार एक ही घर में रहता है। इमरान नशे का आदी था और घर में झगड़ा करता था। इसलिए उसे छत का हिस्सा दिया गया था। बाकी दोनों भाइयों का परिवार व माता-पिता नीचे रहते हैं। इमरान का निकाह पीलीभीत के पूरनपुर निवासी युवती से पांच साल पहले हुआ था। इमरान का बेटा हमदान तीन साल का है। इमरान की हरकतों से तंग आकर पत्नी माहभर पहले मायके चली गई थी। हमदान को इमरान ने रोक लिया था। वह नीचे इलियास के साथ रह रहा था।

बदबू आई तो कमरे में पहुंचे परिजन
इलियास ने पुलिस को बताया कि इमरान अक्सर तीन-चार दिन तक घर नहीं आता था। इसलिए उन्हें पता ही नहीं था कि वह छत पर अपने कमरे में है। रविवार को बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने भी टोका। तब वह लोग छत पर देखने गए। इमरान का कमरा अंदर से बंद था। पुलिस को सूचना देने के बाद उन्होंने गेट तोड़कर शव निकाला।
वर्जन

इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि इमरान की पत्नी को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि नशा ज्यादा होने पर ही इमरान ने आत्महत्या की है। परिजन सुसाइड नोट इमरान का ही बता रहे हैं। हैंड राइटिंग की जांच कराई जाएगी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed