फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People struggled with the jam for two hours, traffic was restored after a lot of effort

Pilibhit News: दो घंटे तक जाम से जूझते रहे लोग, काफी मशक्कत के बाद बहाल हुआ आवागमन

Wed, 04 Dec 2024 12:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
People struggled with the jam for two hours, traffic was restored after a lot of effort
पूरनपुर के ब्लॉक चौराहा पर लगे जाम में फंसे वाहन।संवाद
पूरनपुर। फुटपाथ पर खड़े वाहन, ई-रिक्शा के बेतरतीब संचालन और दुकानों के बाहर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण से मंगलवार को नगर के ब्लाॅक चौराहे, स्टेशन मार्ग व कोतवाली के सामने जाम लग गया। ब्लॉक चौराहे पर राहगीर करीब दो घंटे तक जाम से जूझते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एक बजे ब्लाॅक चौराहा पर फुटपाथ पर खड़ी कार से जाम लग गया। चौराहा के चारों ओर की सड़कों पर वाहनों की कतार लग गईं। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

इसके अलावा स्टेशन मार्ग पर स्टेट बैंक के समीप दुकानों के बाहर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण, ई-रिक्शा के बेतरतीब संचालन से दोपहर करीब 12 बजे और इसके बाद डेढ़ बजे जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली मार्ग पर कोतवाली, सीएचसी के सामने फुटपाथ पर दोनों ओर खड़ी बाइकों के चलते यह समस्या हुई। जाम से लोगों को करीब आधा घंटे तक जूझना पड़ा। जाम में स्कूली वाहन और बच्चे भी फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed