फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People kept staring, got relief when they saw the water level going down

Pilibhit News: टकटकी लगाए रहे लोग, जलस्तर कम होते देखा तो मिली राहत

Fri, 08 Aug 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 08 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
People kept staring, got relief when they saw the water level going down
पीलीभीत। जलस्तर बढ़ने की जानकारी पर प्रशासन के अलर्ट के बाद शहर और आसपास के निचले इलाकों में रहने वालों लोग बुधवार रात भर देवहा नदी के जलस्तर पर टकटकी लगाए रहे। पानी कम होने से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं शारदा नदी का जलस्तर भी कम हुआ है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के बाद बुधवार को नदियों का जलस्तर बढ़ गया था। जिले से गुजरने वाली शारदा नदी में 1.80 लाख क्यूसेक, जबकि देवहा नदी में 31 हजार क्यूसेक तक पानी पास किया गया था। इसके बाद निचले इलाकों में संभावित बाढ़ के हालातों के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट हुआ। देर रात एसडीएम सदर ने टीम के साथ शहर और उसके आसपास के निचले इलाकों में बसी आबादी के लोगों को सचेत किया था। देवहा और खकरा नदी उफना गई। वहीं शारदा नदी की तलहटी में बसे लोगों को भी जागरूक किया गया था। शहर और उससे सटे इलाके के लोग रात भर देवहा नदी के जलस्तर पर निगाहें टिकाए रहे। हालांकि आधी रात के बाद पानी कम होना शुरू हो गया। इससे लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

इधर बृहस्पतिवार को देवहा नदी में पानी की मात्रा घटकर 25 हजार क्यूसेक रह गई, जबकि शारदा नदी में 88 हजार क्यूसेक पानी पास किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed