फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People got troubled due to traffic jam, police rushed when leaders' vehicles got stuck

Pilibhit News: जाम में फंसकर परेशान हुए लोग, नेताओं की गाड़ियां फंसने पर दौड़ी पुलिस

Wed, 18 Sep 2024 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
People got troubled due to traffic jam, police rushed when leaders' vehicles got stuck
पूरनपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने लगा जाम। संवाद
पूरनपुर। सीएचसी और कोतवाली के सामने मंगलवार को लगे जाम में फंसकर करीब पौन घंटे तक लोग जूझते रहे। जाम में विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी भी फंस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


नगर में कोतवाली, तहसील, सीएचसी, नगर पालिका कार्यालय, स्टेशन मार्ग पर स्टेट बैंक शाखा के बाहर, स्टेशन चौराहा पर एक बैंक शाखा के बाहर, माधोटांडा रोड पर रेलवे क्राॅसिंग के समीप फुटपाथ पर बाहक खड़ी रहती हैं। इसके अलावा जगह-जगह फुटपाथ पर खड़े होने वाले वाहनों, दुकानों के बाहर फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लगाई जाने वाली दुकानों से अक्सर जाम में लोगों को फंसना पड़ता है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएचसी के बाहर फुटपाथ पर दोनों ओर वाहन खड़े होने से जाम लग गया। करीब पौन घंटे तक लोग जाम के कारण परेशान रहे। इसके अलावा ब्लाॅक चौराहा पर भी जाम लगा। जाम में विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह की गाड़ी भी फंस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed