फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   people gears up for Mahachaupal

महाचौपाल : आकर्षक होगा किड्स और फूड जोन

Mon, 12 Mar 2018 08:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Mon, 12 Mar 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
people gears up for Mahachaupal
अमर उजाला की ओर से चार दिवसीय महाचौपाल मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 मार्च से रामा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस मेले में किसानों के लिए खेती संबंधी जानकारी के साथ साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जा रहे हैं, वहीं खानपान के स्टाल भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन

विकास की मुहिम में जिले की समृद्धि की योजनाओं के साथ अमर उजाला एवं संजय रॉयल पार्क की ओर से चार दिवसीय महाचौपाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में जहां विभिन्न विभागों के माध्यम से कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र के विकास की जानकारी दी जाएगी, वहीं स्वच्छता का संदेश जन जन तक पहुंचाने को सरकारी योजनाओं एवं जन सहभागिता पर चर्चा होगी। चार दिवसीय इस मेले में जहां एक ओर कृषि एवं ग्राम विकास की बात होगी वहीं दूसरी ओर गांव एवं खेती से जुड़ी समस्याओं को भी प्रमुखता से रखकर उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर निदान कराया जाएगा। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका। इसके लिए 15 मार्च को शाम चार बजे से गायन प्रतियोगिता होगी। 16 को रंगोली प्रतियोगिता के साथ ही सायं मुशायरा आयोजित किया जाएगा। 17 को एकल नृत्य व साथ कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा। 18 को समूह नृत्य के कार्यक्रम होंगे। इन प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागी अमर उजाला के अशोक कॉलोनी स्थित कार्यालय पर संपर्क कर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 
विज्ञापन


कूपन काटकर उठाए आनंद 
अमर उजाला महाचौपाल के 15 मार्च (प्रथम दिन) से ही प्रतिदिन एक कूपन प्रकाशित किया जाएगा। इस कूपन को साथ लाकर कक्षा एक से 10 तक के बच्चे घोड़ा, ऊंट, बग्गी व झूले आदि में से किसी एक की सवारी का नि:शुल्क आनंद उठा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं सहयोगी 
टाइटल स्पांसर संजय रॉयल पार्क, मेन स्पांसर-जेएमबी किड्स इंटरनेशनल स्कूल एवं बीएल एग्रो, को-स्पांसकर बैंक ऑफ बड़ौदा, एसोसिएट स्पांसर केजीएन कांस्ट्रक्शन, संधू एग्रो इंडस्ट्रीज, राजश्री, आटोमोबाइल स्पांसर कोरल मोटर प्राइवेट लिमिटेड, नाथ निशान, रिनोल्ट, बेव्रेज पार्टनर थम्सअप। 


सहयोगी पार्टनर-कीओ, सांई अस्पताल, तत्वम आर्गेनिक होम्योपैथिक फार्म, खुशलोक हास्पिटल, श्रीसिद्धि विनायक, गंगाशील, सुमन कंप्यूटर, श्रद्धागोदान अस्पताल, संजय गांधी नर्सिंग कॉलेज, दीपक यामहा, संजय इंटर प्राइजेज, प्रशांति हीरो, दीपक इंजन वाले, कपूर आटो इलेक्ट्रिक वर्क्स, हरीराम हरिओम, ललित इंटरप्राइजेज, चौधरी एग्रीकल्चर, पुष्प इंस्टीटयूट, माहेश्वरी टेस्टाइल, रायसाहब हरभजनलाल एंड संस, यूनी गोल्ड, बीज निर्माता संघ, भारत फ्ल्यूट कंपनी, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस, गुरुनानक इलेक्ट्रिक एंड मशीनरी स्टोर। 

स्टाल के लिए संपर्क करें 
मेला परिसर में फूड जोन, गारमेंट, हैंडीक्राफ्ट आदि के स्टाल के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें। 8954886367, 9412739993। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed