फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People from 53 villages get treatment after covering a distance of 24 km

Pilibhit News: 24 किमी की दूरी तय करने के बाद 53 गांवों के लोगों को मिलता है उपचार

Thu, 20 Jun 2024 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
People from 53 villages get treatment after covering a distance of 24 km
घुंघचाई का आयुर्वेदिक अस्पताल भवन । संवाद
पूरनपुर/घुंघचाई। सीएचसी और पीएचसी की सुविधा नहीं होने के कारण घुंघचाई थाना क्षेत्र के 53 गांवों और कई मजरों की करीब एक लाख आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए करीब 24 किमी की दूरी तय कर पूरनपुर आना पड़ता है। घुंघचाई में आयुर्वेदिक अस्पताल है, लेकिन यहां तैनात चिकित्सक की दूसरे गांव में भी ड्यूटी होने के कारण वह यहां सिर्फ तीन दिन रहते हैं।
विज्ञापन


घुंघचाई में आदर्श थाना है। जिसके अंतर्गत 53 गांव और कई मजरे आते हैं। तहसील मुख्यालय के लिए आवागमन को परिवहन व्यवस्था दुरुस्त नहीं है तो सीएचसी, पीएचसी भी नहीं है। ऐसे में यहां के बाशिंदों को बीमार होने पर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आपात स्थिति में आवागमन के साधन न मिलने से कई बार तो मरीज की मृत्यु तक हो जाती है। क्षेत्र में सीएचसी, पीएचसी के लिए लोगों ने कई बार मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


--

सिर्फ कोशिश...धरातल पर कुछ नहीं
घुंघचाई में सपा सरकार के कार्यकाल में अस्पताल को लेकर कोशिश हुई थी, लेकिन जगह न मिलने पर प्रस्ताव मूर्त रूप नहीं ले सका।
- नंद किशोर, घुंघचाई

--

क्षेत्र में सीएचसी, पीएचसी न होने से लोगों को इलाज कराने के लिए पूरनपुर जाना पड़ता है। इसमें गंभीर बीमार, महिलाओं और बच्चों को सर्वाधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलविंदर सिंह, सिमराया

--

घुंघचाई थाना क्षेत्र कई किलोमीटर में है, जो कि शाहजहांपुर जिले की सीमा से भी सटा है। क्षेत्र में सरकारी अस्पताल न होने से लोगों को झोलाछाप से इलाज कराना पड़ता है, या फिर 24 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है।
- अतुल मिश्रा, घुंघचाई

--

सरकारी अस्पताल न होने की समस्या क्षेत्र के लोग जनप्रतिनिधियों के सामने कई बार रख चुके है, लेकिन आजतक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिली है।
- विजय वर्मा, जितौरिया टांडा
--
समस्या संज्ञान में है। सीएचसी, पीएचसी के लिए अधिकृत रूप से प्रस्ताव आने और जमीन उपलब्ध होने पर घुंघचाई क्षेत्र में अस्पताल खुलवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

- डॉ. आलोक शर्मा, सीएमओ

घुंघचाई का आयुर्वेदिक अस्पताल भवन । संवाद

घुंघचाई का आयुर्वेदिक अस्पताल भवन । संवाद

घुंघचाई का आयुर्वेदिक अस्पताल भवन । संवाद

घुंघचाई का आयुर्वेदिक अस्पताल भवन । संवाद

घुंघचाई का आयुर्वेदिक अस्पताल भवन । संवाद

घुंघचाई का आयुर्वेदिक अस्पताल भवन । संवाद

घुंघचाई का आयुर्वेदिक अस्पताल भवन । संवाद

घुंघचाई का आयुर्वेदिक अस्पताल भवन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed