{"_id":"692dd72b4f716ffde603be3b","slug":"people-face-the-problmes-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-149057-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मंडी समिति के केंद्रों पर किसानों का धान नहीं खरीदने के आरोप में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मंडी समिति के केंद्रों पर किसानों का धान नहीं खरीदने के आरोप में हंगामा
Mon, 01 Dec 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर में मंडी समिति के टोकन गेट पर हंगामा कर रहे किसानों को समझाते डिप्टी आरएमओ-संवाद
पूरनपुर। मंडी में कई एजेंसियों के केंद्रोंं पर किसानों के धान की खरीद न होने, धान भरे अधिकतर वाहनों को भी आरएफसी खरीद केंद्रों पर भेजने का आरोप लगाकर किसानों ने हंगामा किया। हंगामा कर रहे किसानों ने कई एजेंसियों के केंद्रों पर कागजों में खरीद होने का आरोप लगाया। गांव हरीपुर और वक्तापुर में भी कागजों में धान खरीद का आरोप लगाया। किसानों के हंगामा पर डिप्टी आरएमओ और एआर सहकारिता ने मंडी गेट पर पहुंचकर जांच की।
सोमवार को डिप्टी आरएमओ विजय कुमार शुक्ला, एआर सहकारिता प्रदीप कुमार ने मंडी के धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों ने आरएफसी के केंद्रों को छोड़कर अन्य एजेंसियों के केंद्रों पर किसानों के धान की खरीद न होने का आरोप लगाकर हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि कई एजेंसियों के केंद्रों पर कागजों में ही खरीद की जा रही है। इससे कई दिनों से केंद्रों पर किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। खरीद की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। डिप्टी आरएमओ और एआर ने मंडी गेट पर पहुंचकर टोकन सिस्टम की जांच की। जांच में अधिकांश धान भरे वाहनों को आरएफसी के खरीद केंद्रों पर भेजे जाने का मामला मिला। इस पर डिप्टी आरएमओ ने पूरे मामले की जानकारी मंडी सचिव और एसडीएम को देकर कार्रवाई को कहा। किसान नेताओं ने गांव हरीपुर और वक्तापुर के केंद्र पर भी कागजों में धान खरीद होने का आरोप लगाया।
जिस दिन था कांटा खराब, खरीदा 294 क्विंटल धान
किसान नेता स्वराज सिंह का कहना था कि गांव हरीपुर के केंद्र पर ट्रॉली और ट्रक जाने तक का रास्ता नहीं है। दो दिन पहले हरीपुर के केंद्र प्रभारी ने एसडीएम को कांटा और डस्टर खराब होने की जानकारी दी। उस दिन खरीद केंद्र पर 294 क्विंटल धान खरीद ऑनलाइन दर्शा कर रही है। मंडी की टोकन व्यवस्था में गड़बड़ी मिलने पर दिन में दो बार सुबह 10 से 11 बजे शाम को चार से पांच बजे एएमओ की मौजूदगी में टोकन जारी करने के निर्देश डिप्टी आरएमओ ने दिए। हंगामा करने वालों में भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह, नागेंद्र सिंह, मनवीर सिंह, घासीराम, सुंदरलाल, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
एएमओ सहित तीन केंद्र प्रभारियों का स्पष्टीकरण तलब
निरीक्षण के बाद डिप्टी आरएमओ ने बताया कि धान उठान में लापरवाही पर एएमओ प्रदीप कुमार, आरएफसी के खरीद केंद्र प्रभारी विनोद कुमार, गोविंद का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। शीघ्र ही तेजी से धान उठान न होने पर तीनों के निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी दी। एएमओ प्रदीप कुमार ने बताया कि धान का उठान न होने तक आरएफसी के केंद्र एक, दो, पांच, नौ, दस पर तीन दिन धान की तौल नहीं की जाएगी।
लावारिस धान के ढेरों की होगी जांच
डिप्टी आरएमओ ने बताया कि एजेंसिंयों के कुछ खरीद केंद्रों पर लावारिस धान के ढेरों की सूचना मिली है। इनकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि खरीद केंद्र प्रभारियों को पावती रसीद देने, मानक के अनुरूप धान खरीद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि 25 क्विंटल तक धान की बिक्री करने वाले किसानों के धान की बगैर टोकन आदि के खरीद के निर्देश दिए। भारतीय खाद्य निगम की टीम शीघ्र ही खरीदे गए धान की जांच के लिए आएगी। इसको लेकर मानक के अनुरूप ही धान खरीद के निर्देश दिए।
हरीपुर के खरीद केंद्र को वारदाना न देने के निर्देश
गांव हरीपुर के धान खरीद केंद्र की शिकायत पर डिप्टी आरएमओ ने यूपीएसएस के जिला प्रबंधक को हरीपुर खरीद केंद्र की जांच करने, जांच पूरी होने तक वारदाना देने पर रोक लगाने के निर्देश दिए।