{"_id":"696144f8c8bf0ff1d808cd4f","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-151540-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धान की तौल न होने पर किसान के पुत्र और एएमओ में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धान की तौल न होने पर किसान के पुत्र और एएमओ में हाथापाई
Fri, 09 Jan 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर मंडी समिति में एएमओ से हाथापाई करता किसान पुत्र- वीडियो ग्रेब
पूरनपुर। मंडी समिति परिसर के खरीद केंद्र पर कई दिन बाद भी धान की तौल न होने पर किसान के पुत्र और एएमओ (क्षेत्रीय विपणन अधिकरी) में हाथापाई हो गई। किसानों और कर्मचारियों ने बमुश्किल बीच-बचाव किया। हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एएमओ ने किसान के पुत्र पर अभद्रता और हाथापाई करने की जानकारी डिप्टी आरएमओ और अन्य अफसरों को दी। किसान के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी। किसान नेता एसडीएम से भी मिलने पहुंचे, लेकिन मुलाकात न होने पर मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। मंडी में किसानों के धान की तौल कराने की मांग की।
घटना शुक्रवार की दोपहर मंडी समिति के आरएफसी धान खरीद केंद्र पर हुई। मां के नाम धान तुलवाने को लेकर किसान के पुत्र कलीनगर तहसील के गांव पचपेड़ा महाराजपुर के गुरकरन सिंह और एएमओ प्रदीप कुमार में विवाद हो गया। विवाद बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। मौजूद किसानों और कर्मचारियों ने बमुश्किल दोनों को शांत किया। किसान के पुत्र ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में एएमओ पर हाथापाई करने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में कहा कि 20-25 दिन पहले मंडी समिति में धान भरी ट्रॉली लेकर पहुंचा था। धान की बिक्री कराने के लिए तब से मां मंजीत कौर को बाइक से लेकर केंद्र आता रहा। उसका धान अब तक नहीं खरीदा गया। आरोप लगाया कि शुक्रवार को धान की तौल कराने की बात करने पर एएमओ ने गालीगलौज और हाथापाई की। किसान के पुत्र ने धान की तौल कराने और कार्रवाई कराने की मांग की। बाद में भाकियू नेताओं के साथ एसडीएम से भी मिलने कार्यालय पहुंचा। एसडीएम के बाहर होने पर भेंट नहीं हो सकी।
भाकियू (टिकैत) के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह ने बताया कि मोबाइल पर एसडीएम से मंडी समिति के खरीद केंद्रोंं पर किसानों के धान की खरीद कराने की मांग की। जिन किसानों का धान मंडी समिति के खरीद केंद्रों पर लगा है। उन्हें शनिवार को एसडीएम कार्यालय बुलाया है। एएमओ प्रदीप कुमार ने बताया कि उक्त किसान का 55 क्विंटल धान तीन-चार दिन पहले केंद्र लाए जिसे तुलवा दिया। शुक्रवार को खरीद केंद्र पर किसान का धान नहीं था। खरीद केंद्र पहुंचे किसान के पुत्र ने धान लाने पर खरीदने के लिए कहा। इस पर उसे बताया कि उसका तीन दिन पहले ही धान तौला गया है। आरोप है कि इस पर किसान के पुत्र ने अभद्रता कर हाथापाई की है। पूरे मामले की जानकारी विभागीय उच्च अफसरों को दी है।