{"_id":"69556c3199e3622d0d079ce0","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-150944-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तालाब की जमीन पर निर्माण के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तालाब की जमीन पर निर्माण के विरोध में किया प्रदर्शन
Thu, 01 Jan 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। नगर पंचायत के तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। जानकारी पर राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर निर्माण की जांच की।
बुधवार को दोपहर करीब दो बजे उपजिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने जनता इंटर कॉलेज के सामने वार्ड-पांच में स्थित तालाब पर पहुंचकर अवैध निर्माण की जांच की। टीम ने औपचारिकता निभाते हुए तालाब के किनारे पड़ी एक झोपड़ी को नगर पंचायत के कर्मियों के सहयोग से हटाकर कार्रवाई पूरी कर ली। नगर पंचायत की ओर से 10 वर्ष पूर्व इस तालाब पर अवैध कब्जेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार वीरपाल ने बताया कि मकान पर ताला लटका होने और भवन मालिक के न मिलने के कारण नए निर्माण पर फिलहाल कार्रवाई नहीं हो सकी।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने बताया कि सरकारी तालाब की जमीन पर नया निर्माण करा रहे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। संवाद