फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: किसानों के धान की खरीद नहीं होने के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 29 Nov 2025 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पूरनपुर। मंडी समिति के अधिकतर धान खरीद केंद्रों पर किसानों की धान की खरीद न होने के विरोध में किसानों ने मंडी गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। पुतला फूंकने की तैयारी की भनक पर पुलिस और एसडीएम धरना स्थल पहुंचे। केंद्रों पर किसानों के धान की खरीद न होने का आरोप लगाया। कहा कि कई एजेंसियों के केंद्रों पर कागजों में खरीद तेजी से शुरू हो रही है। एसडीएम ने धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


भाकियू (टिकैत) के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह के नेतृत्व में मंडी समिति गेट पर पहुंचे किसानों ने केंद्रों पर किसानों के धान की खरीद न होने का आरोप लगाते हुए धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसान धान खरीद से जुड़े अफसर का पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे थे। इसकी भनक पर पुलिस और एसडीएम धरनास्थल पहुंचे। एसडीएम से हुई वार्ता में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मंडी समिति में आरएफसी के धान खरीद केंद्रों को छोड़कर अन्य केंद्रों पर किसानों का धान न खरीद कर बगैर धान, बगैर मंडी गेट पास आदि के अंगूठा लगवाकर कागजों में खरीद बढ़ाई जा रही है। कई किसान पखवाड़ा भर से धान बिक्री के लिए केंद्रों पर हैं। उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। गांवों में लगे धान खरीद केंद्रों का और भी बुरा हाल है। गांवों के अधिकतर केंद्रों पर कागजों में ही धान खरीद की जा रही है। एसडीएम ने मंडी के धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ किसानों ने कई दिन बाद भी उनका धान न खरीदने का आरोप लगाया। एसडीएम ने सोमवार को कई एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को बुलाकर धान खरीद तेजी से शुरू कराने का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन करने वालों में स्वराज सिंह, नागेंद्र सिंह, घासीराम, रामपाल, सलमान, सत्यपाल वर्मा, मनवीर सिंह, जसविंदर सिंह, अशोक कुमार, भारत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


चपरासियों को बना दिया धान खरीद केंद्र प्रभारी

पूरनपुर। मंडी समिति सहित क्षेत्र में लगाए गए सहकारी समितियों, संघों के कई धान खरीद केंद्रों पर चपरासियों को प्रभारी बनाया है। चपरासी धान की खरीद का ब्योरा सही ढंग से एकत्र नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे अधिकतर खरीद केंद्रों की बागडोर ठेकेदारों ने संभाल रखी है। एसडीएम ने बताया कि खरीद केंद्रों पर किसानों का ही मानक के अनुसार धान खरीदा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed