{"_id":"6908f1b6bc88af640d0f6109","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-147241-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर किया प्रदर्शन
Mon, 03 Nov 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर तहसील में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद
बीसलपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव सफौरा की दो मांगों के लिए तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया।
सोमवार को दोपहर कांग्रेस के कार्यकर्ता तहसील परिसर में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। धरना देने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय को दो सूत्री ज्ञापन दिया। ज्ञापन में गांव सफ़ौरा में बंदरों और छुट्टा पशुओं को शीघ्र पकड़वाने की मांग की। कहा कि गांव में बंदरों और छुट्टा पशुओं की संख्या काफी ज्यादा हो गई है। इसकी वजह से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में चेतावनी भी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर इन दोनों मांगों को पूरा नहीं किया तो वे लोग गांव के छुट्टा पशुओं को खदेड़कर तहसील परिसर में पहुंचा देंगे।
धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, जिला महामंत्री नरेश शुक्ला, प्रांतीय नेता डॉ. नागेश पाठक, नवीन सक्सेना, ब्लॉक अध्यक्ष राजू मिश्रा, प्रदीप मौर्य, हरीश मौर्य, अमन कुमार, श्रीकृष्ण गंगवार, उपेंद्र कुमार, धनपाल, राजकुमार, ओम प्रकाश, शिवराज, सियाराम, विनोद वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, अभिषेक बहादुर, नीलम सिंह, सुखलाल, नत्थू, हरी प्रताप, दीनानाथ, अजय पाल शामिल रहे।