{"_id":"69162029489bac52da036e8f","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-147975-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 14 सफाई कर्मियों का वेतन कटा, सफाई नायकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 14 सफाई कर्मियों का वेतन कटा, सफाई नायकों को नोटिस
Thu, 13 Nov 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक की ओर से शहर के चार वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान 14 सफाई कर्मी गैर हाजिर मिले। इस पर उन्होंने 14 कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ चारों वार्डों के सफाई नायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
बृहस्पतिवार को ईओ संजीव कुमार के निर्देश पर शहर में नगर पालिका के सफाई निरीक्षक साबिर अली और उनकी टीम ने शहर के चार वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। यहां वार्ड छह सुनगढ़ी में उन्हें छह सफाई कर्मी गैर हाजिर मिले। साथ ही शहर के वार्ड 10- नई बस्ती से तीन, वार्ड 2- बागगुलशेरखां से दो व वार्ड -11 पंजाबियान से तीन सफाई कर्मी गैर हाजिर मिले। कड़ी नाराजगी जाहिर करते सफाई निरीक्षक साबिर अली ने सभी 14 गैर हाजिर कर्मियों का एक दिवस का वेतन काटा है। चारों वार्डों के सफाई नायकों की लापरवाही उजागर होने पर उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।