{"_id":"68d6d8217d2f79bcac08785a","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-144819-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्कूल को खोलने की मांग के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्कूल को खोलने की मांग के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे बच्चे
Sat, 27 Sep 2025 07:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में मौजूद प्राथमिक विद्यालय नवदिया पंसोली के बच्चे। संवाद
पीलीभीत। अमरिया विकास खंड के ग्राम पंचायत नवदिया पंसोली के बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे प्रधानपति के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और गांव के बंद पड़े स्कूल को खुलवाने की मांग की। कहा कि स्कूल का समायोजन शासन की गाइडलाइन के अनुसार रद्द किया जाए। स्कूल जाने के लिए बच्चों को नहर के जोखिम भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है।
डीएम को दिए पत्र में कहा गया कि नवदिया पंसोली गांव में बने प्राथमिक विद्यालय के संचालन के दौरान सर्वे किया गया था। उस समय के नियम के अनुसार विद्यालय का निर्माण कराया गया था। वर्तमान में विद्यालय को दूसरे कंपोजिट विद्यालय में समायोजित कर दिया गया। वहां जाने के दौरान बच्चों को नहर मार्ग से गुजरना पड़ता है। दो फुट चौड़ी नहर पटरी से होकर गुजरने पर बच्चों को हर समय खतरा बना रहता है। ऐसे में मांग की गई कि शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार स्कूल का समायोजन रद्द किया जाए। इस दौरान प्रधान पति सत्यपाल मौर्य, प्रताप सिंह, थान सिंह, अशोक कुमार, आसेराम, हरीश कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।