{"_id":"6963e23a4059c9225e0a299d","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-151635-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गन्ना लदे ट्रक ने तोड़ा रेलवे फाटक स्लाइडिंग बूम से निकालीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गन्ना लदे ट्रक ने तोड़ा रेलवे फाटक स्लाइडिंग बूम से निकालीं ट्रेनें
Sun, 11 Jan 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ना लदे ट्रक ने जहानाबाद के पास स्थित रेलवे फाटक को तोड़ दिया। पीलीभीत-बरेली के बीच आने वाली ट्रेनों को स्लाइडिंग बूम के जरिये निकाला गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ टीम ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी। फाटक टूटने से बढ़ा हादसा बच गया।
ओवरहाइट गन्ना भरे वाहनों से आए दिन रेलवे फाटक पर नुकसान हो रहा है। शनिवार देर शाम जहानाबाद से पीलीभीत की ओर जा रहे गन्ना लदे ट्रक ने जहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित समपार संख्या 204 के रेलवे क्रॉसिंग को तोड़ दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। रेलवे फाटक पर कार्यरत कर्मचारियों ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों की दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस टीम ने चालक और ट्रक को कब्जे में ले लिया। इसके बाद वहां मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। सूचना के बाद मेंटेनेंस टीम ने पहुंचकर वहां रेलवे फाटक को सही किया। क्षतिग्रस्त होने से रेलवे फाटक का करीब 28 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मरम्मत कार्य होने तक पीलीभीत-बरेली के बीच आने वाली करीब पांच से छह ट्रेनों को स्लाडिंग बूम के सहारे निकाला। इससे वहां कार्यरत कर्मचारियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा। आरपीएफ के एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी। ट्रक चालक को पकड़ लिया। मामले की जांच की जा रही है।