{"_id":"692dd6225e57e9f72b0cb29e","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-149058-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाईवे किनारे गन्ने से लदे वाहनों से लग रहा जाम, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाईवे किनारे गन्ने से लदे वाहनों से लग रहा जाम, हादसे का खतरा
Mon, 01 Dec 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
शहर के पीलीभीत-बीसलपुर हाईवे पर खड़े गन्ना भरे वाहन। संवाद
पीलीभीत। हाईवे किनारे गन्ना लदे वाहनों को खड़ा कराने से बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बन रही है। रात के समय यह वाहन हादसे का कारण भी बन रहे हैं। निजी फैक्टरी (गन्ना क्रेशर) के पास वाहन पार्किंग की व्यवस्था न होने से हाईवे पर वाहनों को कतारबद्ध तरीके से खड़ा किया जा रहा है। इससे आवागमन में जोखिम बना है।
जिले के बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर बरखेड़ा कस्बे से पहले दो निजी फैक्टरी का संचालन हो रहा है। बरखेड़ा क्षेत्र के अलावा बीसलपुर तहसील के काफी गांवों के किसान गन्ना लेकर पहुंचते हैं। क्रेशर संचालक के पास पार्किंग की व्यवस्था ही नहीं है। यहां पहुंचने वाले गन्ना वाहनों को मुख्य हाईवे के किनारे कतारबद्ध तरीके से खड़ा किया जा रहा है। गन्ना तुलवाने की होड़ में चालक वाहन को लाइन से निकलकर आगे आते हैं। इस वजह से मार्ग पर जाम की स्थिति बनती है। 24 घंटे में करीब 10 बार जाम लगना इस मार्ग पर एक आम बात है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात के समय होती है। जाम की स्थिति होने के बाद भी यहां पुलिस का कोई ठोस पहरा नहीं रहता है।
वाहनों की पार्किंग के लिए फैक्टरी की खुद की जगह नहीं है। किसान मजबूरी में अपने वाहनों को मुख्य हाईवे पर खड़ा कर रहे हैं। रोजाना जाम लग रहा है।- धर्मेंद्र कुमार।
विज्ञापन
हाईवे पर वाहनों की वजह से जाम तो लग ही रहा है। विभागीय अफसरों को भी इसको लेकर रणनीति बनानी चाहिए जिससे आम जनता को राहत मिल सके।- वीरपाल।
वाहनों को खड़ा कराए जाने को लेकर चीनी मिल प्रशासन को निर्देश दिए हैं। लगातार इसको लेकर कार्रवाई भी कर रहे हैं। इसके बाद भी इनके वाहन हाईवे पर खड़े किए जा रहे हैं। जल्द ही इसको लेकर कार्रवाई की जाएगी।- वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ।