फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

बिल राहत योजना : शहर के केंद्रों पर सन्नाटा, ग्रामीण इलाकों में पहुंचे उपभोक्ता

Mon, 01 Dec 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 01 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
शहर के खंड कार्यालय पर पसरा सन्नाटा। संवाद
पीलीभीत। प्रचार-प्रसार और जानकारी के अभाव में ऊर्जा निगम की बिजली बिल राहत योजना शहर के केंद्रों पर पहले ही दिन दम तोड़ती नजर आई। अधिकारी-कर्मचारी तो दिखे लेकिन उपभोक्ताओं के न आने से केंद्रों पर सन्नाटा रहा। हालांकि ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ता योजना का लाभ लेने पहुंचे। सोमवार को जिले के तीन खंड सहित 31 उपकेंद्रों पर शिविर का आयोजन हुआ। शहर के दो केंद्रों पर एक भी उपभोक्ता ने पंजीकरण नहीं कराया। जिले में करीब दाे लाख उपभोक्ताओं पर दो करोड़ से अधिक की बकायेदारी है। संवाद
विज्ञापन


अधिकारी-कर्मचारी बैठे, पंजीकरण कराने नहीं पहुंचे उपभोक्ता
सोमवार दोपहर करीब 12.16 बजे शहर के गैस चौराहा स्थित उपकेंद्र पर कर्मचारी मौजूद थे। यहां सामान्य बिल जमा करने वाले उपभोक्ता तो पहुंचे लेकिन राहत योजना के लाभ के लिए एक भी उपभोक्ता ने पंजीकरण नहीं कराया। पूछने पर बताया गया कि बकायादारों को नोटिस देकर जानकारी दी जा रही है जिससे वह योजना का लाभ ले सकें।
विज्ञापन


कई बार लगाया चक्कर, नहीं हुआ समस्या का समाधान
शहर के स्टेशन चौराहे के पास रहने वाले बुजुर्ग के यहां कुछ समय पूर्व स्मार्ट मीटर लगा है। बिजली बिल लंबे समय से नहीं पहुंचा है। जानकारी के लिए करीब पांच से अधिक बार चक्कर काट चुके हैं, लेकिन जानकारी नहीं मिल पा रही है।- रमेश चंद्र मिश्रा, उपभोक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड कार्यालय में सन्नाटा, नहीं दिखी आवाजाही
शहर में रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित खंड कार्यालय पर दोपहर करीब 12.57 बजे सन्नाटा पसरा दिखा। शिविर के नाम पर दीवार पर एक बैनर लगा था। एसडीओ और एक्सईएन अपने कक्ष में नहीं मिले। बिल काउंटर पर भी कोई उपभोक्ता नहीं दिखा। बताया कि एक भी पंजीकरण नहीं हुआ है। अभी पहला दिन है। धीरे-धीरे लोगों की आवाजाही शुरू होगी।

उदयपुर में उमड़े उपभोक्ता, 56 ने कराया पंजीकरण
अमरिया क्षेत्र के गांव उदयपुर में लगे शिविर में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। इसमें योजना की जानकारी करने वालों की संख्या अधिक रही। पहले दिन योजना के तहत 56 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। इसमें करीब सात लाख 42 हजार रुपये जमा कराए गए।
योजना का मिला लाभ, एक लाख रुपये हुए माफ
बिजली बिल की बकाया राशि 1,48,201 रुपये थी। योजना के तहत उन्हें ब्याज में 79,670 रुपये और मूलधन पर 16,607 रुपये छूट मिली है। केवल 51,924 रुपये जमा कराए गए हैं।- कदीर अहमद, उपभोक्ता।
बिल सही कराने के लिए काट रहे चक्कर, नहीं मिली राहत
पूरनपुर में बिजली बिल जमा किया था। इसके बाद भी अधिक बिल दिखाया जा रहा। बिल सुधरवाने के लिए घुंघचाई में लगे कैंप पर गया था। अधिकारियों ने मीटर की रीडिंग की वीडियो मांगी है।- दीपक, उपभोक्ता।

फैक्ट फाइल
- 3.30 लाख उपभोक्ता जिले में
- 02 लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर है बकायादारी
- 02 करोड़ रुपये बकाया है बिल
- 04 हजार व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर भी बकायेदारी
- 31 केंद्रों पर किया जा रहा है राहत योजना का पंजीकरण

इस बार मूलधन पर भी दी जा रही छूट, मिलेगा अधिक लाभ
निगम की ओर से बीते वर्षों में उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना से बिजली बिल में छूट दी जाती रही है। इसमें ब्याज माफ किया जाता रहा है। इस वर्ष पूरा ब्याज माफ करने के साथ ही मूलधन पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यह शिविर तीन चरणों में एक दिसंबर से 28 फरवरी तक चलेगा। इसमें पहले चरण में योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को अधिक राहत मिलेगी।
विभागीय अफसरों के पास नहीं हैं सटीक आंकड़े
जिले में कितने उपभोक्ताओं पर बिल बकाया और कितने लोगों को राहत योजना से राहत मिलेगी, विभागीय अफसरों के पास इसका सटीक आंकड़ा नहीं है। ऐसे में उपकेंद्र पर पहुंचने वाले उपभोक्ता योजना का लाभ लेने के लिए भी भटक रहे हैं।

सात लोगों ने कराया पंजीकरण, 94 हजार रुपये हुए जमा
न्यूरिया। विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार को शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर का लाभ लेने के लिए करीब सात लोगों ने पंजीकरण कराया। करीब 94,250 रुपये जमा किया। अवर अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं को योजना के लाभ की जानकारी दी।

योजना के तहत जिले के सभी उपकेंद्रों पर शिविर का आयोजन किया गया है। योजना का लोगों को लाभ मिल सके, इसको लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आज ही आकर पदभार ग्रहण किया है। अन्य जानकारी भी की जा रही है।- आशीष यादव, एक्सईएन।

बकायेदारों से विभाग ने की 25 लाख रुपये की वसूली



सोमवार को पहले दिन शहर के तीन खंडों सहित 31 उपकेंद्रों पर बिजली राहत योजना में जिले के करीब 309 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। इनसे करीब 25 लाख रुपये जमा कराए जाने का दावा किया जा रहा है। शहर में महज 80 लोगों का ही पंजीकरण किया जा सका है।

शहर के खंड कार्यालय पर पसरा सन्नाटा। संवाद

शहर के खंड कार्यालय पर पसरा सन्नाटा। संवाद

शहर के खंड कार्यालय पर पसरा सन्नाटा। संवाद

शहर के खंड कार्यालय पर पसरा सन्नाटा। संवाद

शहर के खंड कार्यालय पर पसरा सन्नाटा। संवाद

शहर के खंड कार्यालय पर पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed