{"_id":"69273e2ef87a0f12340edd9b","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-148754-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाईवे किनारे खड़े रहते हैं वाहन, खतरे में लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाईवे किनारे खड़े रहते हैं वाहन, खतरे में लोगों की जान
Wed, 26 Nov 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर से गुजरे पीलीभीत-बरेली, बीसलपुर और पूरनपुर हाईवे पर खड़े रहने वाले ट्रक, डंपर, डीसीएम अन्य वाहनों के सफर को खतरनाक बना रहे हैं। हाईवे पर संचालित वर्कशॉप और बड़े वाहनों की मरम्मत की दुकानों से जोखिम और बढ़ गया है। बड़े वाहन दिन और रात के समय हाईवे और फुटपाथ पर कब्जा जमाए दिखते हैं। यह हाल तब है जब सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकराकर कई हादसे हो चुके हैं। लोगों की जान भी जा चुकी है लेकिन जिम्मेदार अनजान हैं। तीन दिन पहले ही एक रोडवेज बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई थी।
हाईवे किनारे ट्रकों की लाइन, मरम्मत कर रहे थे मैकेनिक
बुधवार की दोपहर करीब 12.37 बजे टाइगर तिराहे से असम चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज तक सड़क के दोनों ओर 50 से अधिक ट्रक खड़े दिखे। इनमें से कुछ ट्रकों में मरम्मत कार्य हो रहा था। काम अधूरा रहने पर रात के समय यह ट्रक सड़क पर ही खड़े रहते हैं। टाइगर तिराहे से फ्लाईओवर तक काफी संख्या में अस्थायी वर्कशॉप का संचालन हो रहा है। वर्कशॉप संचालकों के पास अपनी स्वयं की जगह भी नहीं है। मरम्मत कार्य हाईवे के फुटपाथ पर किया जाता है।
सड़क के फुटपाथ को बना लिया वाहन मरम्मत का अड्डा
शहर के असम चौराहे से बीसलपुर जाने वाले मार्ग पर एक फैक्टरी के सामने कार वर्कशॉप का संचालन हो रहा है। वर्कशॉप संचालक ने भी सड़क के दोनों ओर अस्थायी तरीके से वाहनों की पार्किंग कर रखी है। दोपहर करीब 12.45 बजे यहां एक कार की मरम्मत सड़क के फुटपाथ पर की जा रही थी। रात के समय भी काफी वाहन इस फुटपाथ पर खड़े दिखते हैं। रात में कोहरे के दौरान ये वाहन हादसे का सबब बनेंगे।
विज्ञापन
निर्माणाधीन ओवरब्रिज क्षेत्र में भी खड़े रहते हैं वाहन
असम चौराहे से पूरनपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण चल रहा है। इस दौरान यहां पर संचालित वर्कशॉप को इधर-उधर शिफ्ट कर दिया है। इसके बाद भी कई दुकानों का संचालन सड़क के फुटपाथ पर हो रहा है। दोपहर करीब एक बजे ट्रक के टायर की मरम्मत होती दिखी। रात के समय मुख्य हाईवे पर खड़े होने वाले वाहन लोगों के लिए हादसे का कारण बन रहे हैं। इसके बाद भी अफसर अनजान बने हुए हैं।
हाईवे किनारे संचालित वर्कशॉप संचालकों पर लगातार कार्रवाई की जाती है। सड़क पर खड़े वाहनों का चालान और सीज किया जाता है। इसके बाद भी ये दोबारा से यहां अतिक्रमण कर लेते हैं। अभियान चलाकर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ।