{"_id":"691230f924c5442fde0f66de","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-147769-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चार मोहल्लों के पांच सौ से अधिक उपभोक्ताओंं की दो घंटे आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चार मोहल्लों के पांच सौ से अधिक उपभोक्ताओंं की दो घंटे आपूर्ति रही बाधित
Tue, 11 Nov 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
शहर के काला मंदिर रोड स्थित ट्रांसफार्मर पर काम करता कर्मचारी। स्रोत विभाग
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। तकनीकी समस्याओं के चलते शहर के चार मोहल्लों के पांच सौ से अधिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति करीब दो घंटे से अधिक बाधित रही। इसके अलावा भी शहर के अलग-अलग स्थानों पर बिजली कटौती की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
बिजली खपत कम होने के बाद भी शहर में बिजली कटौती और फॉल्ट की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। दो दिनों से शहर के अलग-अलग स्थानों पर हुए बिजली फॉल्ट से लोगों को परेशानी हुई। सोमवार सुबह करीब आठ बजे रामलीला रेलवे क्रॉसिंग के पास घनश्याम कॉलोनी में सिंगल फेस होने से यहां के उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। मामले की जानकारी करने पर भी उपभोक्ताओं को इस फीडर के कर्मचारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। करीब दो घंटे के बाद यहां आपूर्ति सही से दी जा सकी। काला मंदिर मार्ग पर बंच केबल डाले जाने का काम हुआ। इससे यहां की आपूर्ति सुबह से ही बाधित रही। इसके अलावा शहर के संजय नगर कॉलोनी और नेहरू पार्क के पास तकनीकी समस्या के चलते यहां के उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित रही।
स्टेडियम रोड पर कई इलाकों को घंटों बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। शाम करीब चार बजे अशोक कॉलोनी में ट्रांसफार्मर में दिक्कत आने से यहां की आपूर्ति करीब दो घंटे से ज्यादा बाधित रही। जेई जहांगीर अलाम ने बताया कि बंच केबल डाले जाने से कुछ इलाके प्रभावित हुए थे। इसके अलावा अन्य जगह सप्लाई सही रही।