{"_id":"692dd686885dfb3cb70a928d","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-149069-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एसपी से मिले किर्गिस्तान में फंसे युवाओं के परिजन, गृह विभाग ने मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एसपी से मिले किर्गिस्तान में फंसे युवाओं के परिजन, गृह विभाग ने मांगी जानकारी
Mon, 01 Dec 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
एसपी से मुलाकात करने पहुंचे किर्गिस्तान में फंसे युवकों के परिजन संवाद
पीलीभीत। किर्गिस्तान में फंसे जिले के 12 युवाओं के परिजन सोमवार को एसपी अभिषेक यादव से मिले। युवाओं के शोषण की जानकारी दी और भेजे गए वीडियो के बारे में बताया। युवाओं को वापस लाने की गुहार लगाई। उधर, प्रदेश के गृह विभाग ने मामले में डीएम से जानकारी मांगी है।
जिले के बरखेड़ा, पूरनपुर, दियोरिया, गजरौला थाना क्षेत्र के गांवों के 12 युवक पिछले करीब तीन माह से किर्गिस्तान के अलग-अलग शहरों में फंसे हैं। इन युवकों को शहर की एक कॉलोनी में संचालित रिक्रूटिंग एजेंसी के संचालक ने कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर भेजा था। इसके बदले प्रति युवक करीब ढाई लाख रुपये लिए। किर्गिस्तान में युवकों से दूसरी जगह काम कराया जा रहा है और उनके साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई। युवकों ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। सोमवार को किर्गिस्तान में फंसे रोहित की पत्नी प्रेमवती, श्यामाचरण की पत्नी पुष्पा, बरखेड़ा के गांव अधकटा निवासी प्रेमपाल की मां केतकी आदि परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी अभिषेक यादव से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। एसपी ने मामले की जांच कर रहे सीओ सिटी से जानकारी ली। उधर, गृह विभाग ने किर्गिस्तान में फंसे जिले के लोगों के बारे में डीएम से जानकारी मांगी है। जिला प्रशासन भी इन्हें वापस लाने के प्रयासों में जुटा है।
मामले में गृह विभाग की ओर से जानकारी मांगी गई है। जिले के युवाओं को वापस लाने के प्रयास हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।- ज्ञानेंद्र सिंह, डीएम
विज्ञापन
पीड़ित परिजन मिले थे। मामले की जांच हो रही है। एजेंसी के माध्यम से किर्गिस्तान में फंसे लोगों को वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है।- अभिषेक यादव, एसपी