फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PD took an overdose of medicine, his condition deteriorated and he was admitted to the hospital

Pilibhit News: पीडी ने दवा की अधिक ले ली खुराक, बिगड़ी हालत तो अस्पताल में हुए भर्ती

Thu, 29 Aug 2024 04:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
PD took an overdose of medicine, his condition deteriorated and he was admitted to the hospital
मेडिकल कॉलेज में भर्ती परियोजना निदेशक।स्रोत:सोशल मीडिया
पीलीभीत। दवा की अधिक खुराक लेने से परियोजना निदेशक (पीडी) की तबीयत खराब हो गई। जब वह कार्यालय नहीं आए तो कर्मचारी ने उनके आवास पर जाकर देखा। जहां वह अचेत पड़े थे। इसके बाद उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। फिलहाल अब हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

डीआरडीए के परियोजना निदेशक शैलेन व्यास ऑफीसर्स कॉलोनी में अकेले रहते हैं। वह मंगलवार को कार्यालय आए थे। बुधवार को कार्यालय नहीं पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे जब किसी काम से कार्यालय का कर्मचारी उनके आवास पर गया तो पीडी अचेत पड़े मिले। इसपर कर्मचारी ने कार्यालय के अन्य लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन

आनन-फानन मेें पीडी को मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज में सीएमओ डॉ. आलोक कुमार और सीडीओ केके सिंह भी पहुंच गए। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। बताते हैं कि उन्होंने अधिक दवा खा ली थी। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया संभवत: उन्होंने नींद की अधिक गोलियां खा लीं। कारण क्या रहा यह तो वहीं बता सकते हैं। ठीक होने पर जानकारी की जाएगी। फिलहाल अब पहले से उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed