{"_id":"678d43b8205b9b33cf08477a","slug":"patients-kept-wandering-to-get-tested-in-arogya-mela-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-129272-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आरोग्य मेले में जांच कराने के लिए भटकते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आरोग्य मेले में जांच कराने के लिए भटकते रहे मरीज
Sun, 19 Jan 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र की नगरिया कालोनी में मरीज देखते चिकित्सक। संवाद
पीलीभीत। अव्यवस्थाओं में सुधार न होने की वजह से मरीजों को आरोग्य मेले का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा। रविवार को अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की कई तरह की जांचें नहीं हुईं। इस वजह मरीज परेशान रहे। कई जगह चिकित्सक भी नहीं पहुंचे।
रविवार को जिले की सभी पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। शहर के चौक बाजार स्थित पीएचसी पर डॉ. पंकज राजवंशी ने मरीजों का उपचार किया। यहां 63 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे।
अधिकांश मरीज त्वचा से संबंधित पहुंचे। यहां पर मरीजों की साधारण जांचे हुई, लेकिन कुछ जांचों के लिए जिला अस्पताल में रेफर किया गया।
-- -- -- --
नहीं पहुंचे नेत्र चिकित्सक
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के शिवपुरी नवदिया में नेत्र परीक्षण अधिकारी शिवराम मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के किसी भी पीएचसी पर नेत्र परीक्षक के न पहुंचने से वहां पहुंचे मरीजों को परेशानी हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने नेत्र संबंधी मरीजों को सीएचसी पर उपचार की सलाह दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि विभाग के पास नेत्र परीक्षण अधिकारियों की कमी है। जिसके चलते मेलों में नेत्र परीक्षण अधिकारी तैनात किया जाना संभव नहीं है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
एलर्जी के मरीजों की संख्या अधिक
अमरिया। तहसील क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिकारीपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परेवा वैश्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलरिया भिंडारा पर आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। सभी पीएचसी पर एलर्जी के मरीजों की संख्या अधिक रही। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
जांच के लिए परेशान रहे मरीज
पूरनपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयोजित हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 60 मरीज पहुंचे। यहां महिला चिकित्सक न मिलने की वजह से कई महिला मरीजों को उपचार कराए बगैर ही लौटना पड़ा। यहां सिर्फ रक्त जांच ही हुई, अन्य जांचों के लिए मरीज परेशान रहे। संवाद