फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Patients kept wandering for tests in Jan Arogya Mela

Pilibhit News: जन आरोग्य मेला में जांच के लिए भटकते रहे मरीज

Mon, 11 Nov 2024 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 11 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Patients kept wandering for tests in Jan Arogya Mela
बीसलपुर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज देखती चिकित्सक सविता विद्यार्थी। संवाद 
पीलीभीत/बीसलपुर। मरीजों की सुविधा के लिए आयोजित होने वाले जन आरोग्य मेले में रविवार को अव्यवस्थाएं हावी रहीं। अधिकांश पीएचसी पर महिला चिकित्सक न होने से महिला मरीजों को मायूस लौटना पड़ा। कई तरह की जांचें न होने की वजह से भी यहां आए मरीज परेशान हुए। इनमें से कई को जांच के लिए निजी लैब में जाना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर पर आयोजित मेला में डॉ. सविता विद्यार्थी और डॉ. आशीष अग्रवाल ने 52 मरीज देखे। इनमें ज्यादातर सर्दी-खांसी और जुकाम से पीड़ित रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया पर डाॅ. चिराग कुमार और नेत्र परीक्षण अधिकारी शिवराम ने 53 मरीज देखे।
विज्ञापन

यहां त्वचा रोग की समस्या से परेशान मरीज अधिक रहे। शहर के चौक बाजार स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. जयदीप वर्मा व डॉ. पंकज राजवंशी ने मरीजों को देखा। इस दौरान 65 मरीज अपना उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा किसी भी जगह महिला डॉक्टर नहीं मिलीं। शिवपुरी नवदिया के अलावा अन्य जगह नेत्र परीक्षण अधिकारी नहीं थे। इस वजह से महिलाओं से जुड़ीं बीमारियों के साथ नेत्र रोगियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

खांडेपुर पीएचसी में डॉ. उज्जमा अख्तर स्थाई रूप से तैनात हैं, फिर भी वह मेले में उपस्थित नहीं थी। अव्यवस्थाओं को लेकर मरीजों में रोष देखा गया। इस बावत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि किसी भी मेले से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed