फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Patients are being sent out by marking the prescription instead of the prescription.

Pilibhit News: पर्ची की जगह पर्चे पर निशान लगाकर बाहर भेजे जा रहे मरीज

Wed, 15 Jan 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 15 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Patients are being sent out by marking the prescription instead of the prescription.
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय के दवा वितरण काउंटर पर लगी लाइन।संवाद
पीलीभीत। जिला अस्पताल में चिकित्सक सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। कमीशन का खेल बंद न हो, इसके लिए अब चिकित्सकों ने पर्ची की जगह सरकारी पर्चे पर ही निशान लगाना शुरू कर दिए हैं। मरीजों को निशान लगी दवा को बाहर से लेने की सलाह दी जा रही है। परेशान मरीज जेब पर बोझ डालकर बाहर दवा खरीदने पर मजबूर हैं। वहीं अफसर सिर्फ बयानबाजी तक सीमित हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब 11.30 बजे जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर मरीजों की लाइन लगी हुई थी। मरीजों के हाथ में अलग से दी जाने वाली पर्ची तो दिखाई नहीं दी, लेकिन कुछ मरीज ऐसे जरूर मिले जो अधूरी दवा मिलने से परेशान थे। पूछने पर दवा काउंटर के बाहर कतार में लगे बरहा गांव के रहने वाले रीतराम ने बताया कि उन्हें पर्ची नहीं दी, लेकिन डॉक्टर ने बाहर से दवा लेने के लिए दो दवाओं पर निशान लगा दिया है। इसके अलावा दवा ले रहे गांव बर्रामऊ के रामचंद्र ने बताया कि सीने में दर्द था, तो इसके लिए डॉक्टर ने जैल लिखा है। जो यहां से नहीं मिला है। डॉक्टर ने पर्चे पर ही निशान लगा दिया है कि यह बाहर से लेना है। दवा की कीमत भी करीब 150 रुपये बताई गई। मरीज परेशान दिखे। उनका कहना था कि बेहतर दवाओं की उम्मीद लगाकर अस्पताल आने के बाद भी मायूसी हाथ लग रही। जेब खर्च कर बाहर से दवा लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तसलीम अपनी पत्नी की दवा लेने आए थे। उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने साधारण दवाएं तो यहां की लिख दी, लेकिन एक क्रीम जो काफी कीमत की है। उसे बाहर से लेने के लिए कहा है।- तसलीम।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधारण बीमारी की दवाएं ही दी जा रही है। एक क्रीम व ड्राप जो महंगा है। उसे बाहर स्थित मेडिकल से लेने के लिए कहा गया है। पर्चे पर निशान भी लगाया है।- मोहम्मद अशफाक।


सभी दवाएं मिल गई है, लेकिन सीरप के लिए चिकित्सक ने बाहर के मेडिकल से लेने की सलाह दी है। अन्य दवा यहां से ले ली है।- अभिषेक।
बाहर से दवा लिखने के लिए साफ तौर पर मना कर दिया है। जो दवाएं अस्पताल में नहीं हैं। उनके लिए डिमांड भी भेज दी गई है। बाहर से दवाएं लिखने की जांच कराई जाएगी।- डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय के दवा वितरण काउंटर पर लगी लाइन।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय के दवा वितरण काउंटर पर लगी लाइन।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय के दवा वितरण काउंटर पर लगी लाइन।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय के दवा वितरण काउंटर पर लगी लाइन।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय के दवा वितरण काउंटर पर लगी लाइन।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय के दवा वितरण काउंटर पर लगी लाइन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed