{"_id":"69dbf030760bceee64001c9a","slug":"parents-can-also-know-about-fitness-check-of-school-vehicles-while-sitting-at-home-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-157269-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अभिभावक घर बैठे भी जान सकेंगे स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अभिभावक घर बैठे भी जान सकेंगे स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच
विज्ञापन
पीलीभीत। स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए परिवहन विभाग ने निगरानी पोर्टल की शुरुआत की है। इसके माध्यम से अब अभिभावक घर बैठे अपने बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की फिटनेस, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच कर सकेंगे। फिलहाल, परिवहन विभाग पोर्टल में डाटा जोड़ रहा है।
स्कूली वाहनों से जुड़े हादसों को देखते हुए परिवहन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत स्कूली वाहनों के लिए एक विशेष निगरानी पोर्टल (upisvmp.com) शुरू किया गया है। इसके माध्यम से अभिभावक वाहनों की स्थिति और दस्तावेजों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
जिले में संचालित लगभग 380 स्कूली वाहनों में से करीब 300 वाहनों को इस पोर्टल पर पहले ही पंजीकृत किया जा चुका है। शेष वाहनों को भी 15 अप्रैल तक पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह पोर्टल वाहन सारथी और एकीकृत ई-चालान प्रणाली से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर सभी स्कूली वाहनों को पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। इससे अभिभावक वाहन का नंबर डालकर सुरक्ष्ज्ञा के मानकों को चेक कर सकते हैं। संवाद