फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panic spread among villagers due to tiger coming near village in Pilibhit

पीलीभीत: पिपरिया संतोष गांव के करीब देखा गया बाघ, दहशत में ग्रामीणों ने खेतों पर जाना छोड़ा

Thu, 14 Sep 2023 06:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Sep 2023 06:52 PM IST
सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में बाघ की दहशत खत्म नहीं हो रही। आए दिन बाघ आबादी के नजदीक देखा जा रहा है। बुधवार को एक बाघ पिपरिया संतोष गांव के करीब पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
Panic spread among villagers due to tiger coming near village in Pilibhit
सड़क पर बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की खूबसूरती बढ़ाने वाले बाघ ग्रामीणों के लिए दहशत का पर्याय बने हुए हैं। माधोटांडा के पिपरिया संतोष गांव में बाघ की मौजूदगी देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। दहशत के चलते किसान खेतों की ओर नहीं गए। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने निगरानी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पिपरिया संतोष गांव में पूर्व वर्षों में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं सामने आई थीं। गांव में आबादी के निकट खेत पर मौजूद किसान को बाघ ने मार डाला था। बुधवार को बाघ गांव के नजदीक चहलकदमी करते देखा गया था। बाघ देख किसान आदेश शर्मा ने गांव वालों को जानकारी दी थी। एकत्र हुए ग्रामीणों ने बाघ का वीडियो बनाकर वायरल किया था। बाघ देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शारदा में समाए 50 घर: लखीमपुर खीरी के चकपुरवा गांव में नदी ने बरपाया ऐसा कहर, कई परिवार हुए बेघर
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि बाघ गन्ने के खेतों में ही छिपा है। जिसके चलते खतरा बना है। बृहस्पतिवार को भी किसान खेतों की ओर नहीं गए। सामाजिक वानिकी की टीम निगरानी में जुटी है। ग्रामीण सूरज, मनोज का कहना है कि आबादी के निकट बाघ की मौजूदगी इंसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed