फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   panchayat polls 1816 will increase public representatives

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बढ़ जाएंगे 1816 जनप्रतिनिधि

Sat, 16 May 2015 11:06 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 16 May 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
panchayat polls 1816 will increase public representatives
जिले में पंचायतों के पुनर्गठन के बाद प्रशासन ने परिसीमन
विज्ञापन
का काम भी पूरा कर लिया है। आपत्तियों के निस्तारण बाद हुए परिसीमन की रिपोर्ट डीएम ने शासन को भेज दी है। इससे जिले में जिला पंचायत के वार्डों की संख्या 29 से बढ़कर 34 हो गई है। वहीं क्षेत्र पंचायत के 854 और ग्राम पंचायत के 8881 वार्ड हो गए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पूर्व शासन ने पहले ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन कराया था जिसमें गांव की संख्या 599 से बढ़कर 721 हो गई थी। इसके बाद जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य के वार्डों का पुनर्निधारण और परिसीमन किया जाना था। पंचायतीराज विभाग ने जिले की जनसंख्या के आधार पर जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों के वार्डों का आंकलन कर परिसीमन का काम शुरू किया था। संभावित वार्डों के आंकलन के अनुसार परिसीमन के लिए आपत्तियां मांगी गई थी। इसमें जिला पंचायत 24 और क्षेत्र पंचायत की पांच आपत्तियां दर्ज हुई। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद अधिकारियों ने परिसीमन का कार्य पूरा कर लिया है। डीपीआरओ बीपी सक्सेना ने बताया कि जिला पंचायत के किस वार्ड में कौन से गांव रहेंगे इसका निर्धारण हो गया है। इसी पर प्रकार क्षेत्र पंचायत की सीमाओं का भी निर्धारण कर लिया गया है। डीएम की संस्तुति के साथ रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।

पंचायत वार्डों के पुनर्निर्धारण के बाद अब परिसीमन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट अनुमोदित कर शासन को भेजी जा रही है।
ओएन सिंह, डीएम

पंचायतों की स्थिति
पंचायत                 वर्तमान         प्रस्तावित
जिला पंचायत            29                34
क्षेत्र पंचायत(बीडीसी)    712        854
ग्राम पंचायत(प्रधान)    599        721
ग्राम पंचायत(सदस्य)    7334        8881
योग                            8674        10490
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed