फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panchayat cleaning worker's services expired

पंचायत सफाई कर्मचारी की सेवाएं समाप्त

Tue, 21 Mar 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 21 Mar 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर ब्लाक के गांव सिमरिया अजीतपुर बिल्हा में तैनात पंचायत सफाई कर्मी को न्यायालय ने जानलेवा हमले का आरोपी पाते हुए सात साल की सजा सुनाई थी। इसकी जानकारी होने पर डीपीआरओ ने सफाई कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी। मझोला के भिंडारा गांव निवासी जानकी प्रसाद पूरनपुर ब्लाक में पंचायत सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। दो दिसंबर 2012 को उसके खिलाफ जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने 12 जून 2016 को उसे दोषी पाते हुए सात वर्ष की कैद और 20500 रुपये की जुर्माने की सुनाई थी। वर्तमान में सफाई कर्मचारी जुर्माने की रकम जमा करने के बाद जमानत पर चल रहा है। इधर इस मामले की जानकारी होने पर डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने गंभीरता से लिया। कोर्ट से इसकी पत्रावली हासिल करने के बाद पंचायत सफाई कर्मचारी जानकी प्रसाद की सेवाएं डीपीआरओ ने समाप्त कर दी हैं। डीपीआरओ ने बताया कि कोर्ट ने दोषी पाए जाने पर सेवा समाप्त कर दी गई है। 
विज्ञापन

तत्कालीन अधिकारियों ने नहीं की कार्रवाई
पंचायत सफाई कर्मचारी पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। कोर्ट ने करीब आठ माह पूर्व उसे दोषी पाते हुए जेल भेज दिया। तत्कालीन अधिकारियों ने उस पर विभागीय कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई। लगातार अनुपस्थित रहने और नोटिस का जवाब न देने पर उसे निलंबित तक नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed